37.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*चाकूबाजी पर डूण्डासिवनी पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन आरोपी पहुंचे जेल

*

सिवनी- जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और गुण्डा-बदमाशों व चाकूबाजों पर अंकुश लगाने के लिए सुनील मेहता के निर्देश पर डूण्डासिवनी पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं सीएसपी सिवनी सचिन परते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चैनसिंह उइके द्वारा चाकूबाजी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
दिनांक 24 अप्रैल 2026 को प्रार्थी गयाप्रसाद सनोडिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम डोरलीछतरपुर में रात लगभग 11 बजे पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। आरोपी उदय सनोडिया अपने साथियों के साथ प्रार्थी के घर के सामने पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार (बका) से हमला कर दिया।
इस हमले में गयाप्रसाद सनोडिया, उनके पुत्र अंकित सनोडिया एवं पुत्री रोशनी सनोडिया घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही डूण्डासिवनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया गया। बाद में आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
गिरफ्तार आरोपी
उदय सनोडिया, पिता तिजू सनोडिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी बाडीवाड़ा, थाना डूण्डासिवनी
अंकित उइके, पिता आशोक उइके, उम्र 23 वर्ष, निवासी बाडीवाड़ा, थाना डूण्डासिवनी
अंकित मर्सकोले, पिता रामस्वरूप मर्सकोले, उम्र 23 वर्ष, निवासी बाडीवाड़ा, थाना डूण्डासिवनी
सराहनीय कार्य
निरीक्षक चैनसिंह उइके के नेतृत्व में डूण्डासिवनी थाना स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही।

अन्य ख़बरें

तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला50 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत

Newsdesk

सिवनी के गोपालगंज में साइकिल वितरण कार्यक्रम, छात्राओं को मिली सौगात

Newsdesk

*हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा नवागत कलेक्टर महोदया से मुलाकात कर शुभकामनाएं प्रेषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading