सिवनी – संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में प्रभारी कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में 28 अप्रैल 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में लिये गये निर्णयानुसार ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 01 मई से 31 मई 2026 तक प्रातः 06:00 बजे से 08:30 बजे तक एवं सायं 05:00 बजे से 07:00 बजे तक किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्तर पर प्रतिभागियों के लिए 07 मई 2026 तक पंजीयन अनिवार्य किया गया है।
इस वर्ष पंजीयन प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाते हुए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से व्यवस्था की गई है, किन्तु प्रत्येक प्रतिभागी का ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य रहेगा तथा 11 रुपये का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जाएगा।
जिला मुख्यालय सिवनी में विभिन्न खेलों के लिए प्रशिक्षण स्थल निर्धारित किये गये हैं, जिनमें फुटबॉल स्टेडियम (फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन – केवल प्रातः), बड़ी पुलिस लाइन मैदान (वॉलीबॉल, कराते), ऑफिसर्स क्लब (बास्केटबॉल), श्री महावीर व्यायामशाला (बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, कूडो), मॉर्डन स्कूल (वुशु), शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय (शतरंज), मेजर ध्यानचंद


