May 4, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ईरानी हैकर्स ने 2000 अमेरिकी सैनिकों का डाटा चुराने का दावा किया, जांच शुरू

तेहरान, 29 अपै्रल। ईरान से जुड़े हैकरों के एक समूह ने दावा किया है कि उसने हजारों अमेरिकी मरीन सैनिकों का निजी डाटा चुरा लिया है। कथित तौर पर ये सैनिक पश्चिम एशिया में तैनात हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी युद्ध विभाग इस लीक की जांच कर रहा है और शुरुआती जांच में पता चलता है कि लीक हुए डाटा में कुछ जानकारियां सही हैं। हैकरों के समूह का नाम हंजला बताया जा रहा है।
ने दावा किया है कि समूह ने 2,000 से ज्यादा अमेरिकी मरीन सैनिकों की निजी जानकारी लीक की है। वहीं, अरब समाचार वेबसाइट शफ़क़. कॉम की एक रिपोर्ट में सटीक संख्या बताते हुए कहा गया कि हंजला नामक हैकर समूह ने पश्चिम एशिया में तैनात 2,379 अमेरिकी मरीन सैनिकों का निजी डाटा लीक किया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि समूह ने क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों को धमकियां भी दी थीं।
रिपोर्ट के अनुसार, हैकरों ने सैनिकों के नाम और व्यक्तिगत विवरण एक टेलीग्राम चैनल पर अपलोड कर दिए और कहा कि उसने यह कदम अपनी निगरानी क्षमताओं के सबूत के तौर पर उठाया है। इसके बाद क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों को कथित तौर पर व्हाट्सएप के जरिए चेतावनी मिली थी कि उन पर नजर रखी जा रही है और उन्हें निशाना बनाया जा सकता है। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं की जा सकी है।
हैकरों ने यह भी दावा किया कि उनके पास अमेरिकी कर्मियों के बारे में और भी जानकारी है। इसमें उनके परिवार, घर के पते, उनकी दिनचर्या और दैनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी शामिल है। समूह ने धमकी दी कि बाद में और भी जानकारी सामने लाई जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, मामला सामने आने के बाद पेंटागन ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
हाल ही में इसी समूह ने इजरायली सेना के पूर्व प्रमुख हर्जी हलेवी के फोन और अन्य डिवाइस को हैक कर लिया था। समूह ने दावा किया थआ कि उसने एक-दो दिन या महीनों नहीं, बल्कि कई सालों तक चुपचाप हलेवी के सिस्टम हैक रखा। इस दौरान उसने हजारों फोटो और वीडियो इक_ा किए। समूह ने ये भी कहा था कि उसे इजरायल की गुप्त बैठकों, सेना के ठिकानों और कई अहम अंदरूनी जानकारियां मिलती रही थीं।

 

अन्य ख़बरें

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट इंडो-पैसिफिक में भारत की बढ़ती ताकत और चीन के लिए चुनौती : रिपोर्ट

Newsdesk

विश्व का सबसे विशाल एकल-इकाई क्षमता वाला अपतटीय पवन ऊर्जा प्लेटफॉर्म स्थापित

Newsdesk

टोक्यो ट्रायल पर सीजीटीएन सर्वे के मुख्य आंकड़े

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading