36.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक


विधवा महिला को मिली राहत, कलेक्टर ने दिए 20 हजार रुपये सहायता राशि के रूप



डिंडौरी सी टाइम्स।  ग्राम नएगांव पड़रियाकला नेवसा, विकासखंड डिंडौरी निवासी रूकमणी बाई अपने दो छोटे बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं जहाँ उन्होंने कलेक्टर को अपनी आर्थिक स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके पति राजेश विश्वकर्मा मजदूरी के लिए महाराष्ट्र गए थे, जहां तालाब में डूबने से उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद भी उन्हें  सरकार के द्वारा संचालित की जा रही संबल योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि प्राप्त नहीं हुई है।
       रूकमणी बाई ने बताया कि उनके परिवार में दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें बेटी खुश्बू उम्र 3 वर्ष तथा 6 वर्षीय दिव्यांग पुत्र है। घर में कोई कमाने वाला नहीं होने से बच्चों के भरण-पोषण में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
       महिला की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत प्रतिमाह 4 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही दिव्यांग बच्चे का प्रमाण पत्र बनवाकर पेंशन योजना से जोड़ने के निर्देश भी दिए।
        रूकमणी बाई की परिस्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने रोगी कल्याण मद से 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया और कहा कि इस राशि का उपयोग बच्चों की देखभाल एवं शिक्षा पर किया जाए। उन्होंने बच्चों को आंगनवाड़ी एवं विद्यालय भेजने की भी समझाइश दी।
        कलेक्टर ने महिला को स्वरोजगार के लिए शासन की योजनाओं के माध्यम से दुकान या अन्य व्यवसाय शुरू करने हेतु अनुदान दिलाने का भरोसा भी दिलाया। अंत में उन्होंने अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि किसी भी समस्या पर सीधे संपर्क किया जा सकता है। संबल योजना का प्रकरण तैयार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

————————————————–

अन्य ख़बरें

ताहिर अली को मिली मंडला विधानसभा की जिम्मेदारी

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading