की*
हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर महोदया के उमरिया जिला में पदस्थापना पर मुलाकात की और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी, एवं हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के कार्यों एवं विचारधारा से अवगत कराया। हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक असलम शेर ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता मंच सर्व धर्म संप्रदाय एवं सामाजिक कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संयोजक राजेन्द्र कोल ने कलेक्टर महोदया को हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा समाज के लिए किए गए विभिन्न कार्यों से अवगत कराया।
इस अवसर पर असलम शेर (संस्थापक), राजेन्द्र कोल (संयोजक), अल्ताफ खान, कृष्णकांत तिवारी, कन्हैया कुमार, मो. कासिम आदि जन उपस्थित रहे।


