31.9 C
Jabalpur
April 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गर्मी का असर: टाइफाइड, उल्टी-दस्त और पीलिया के मरीज बढ़े, अस्पतालों पर बढ़ा दबाव



जबलपुर। जबलपुर में भीषण गर्मी के चलते मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बुखार, उल्टी-दस्त, टाइफाइड, पीलिया, हाथ-पैरों में ऐंठन और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में जिला अस्पतालों का रुख कर रहे हैं।
डॉक्टरों के अनुसार तापमान में लगातार बढ़ोतरी और दूषित पानी व भोजन के सेवन के कारण इन बीमारियों के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में इसका प्रभाव अधिक देखा जा रहा है।
बच्चों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। विक्टोरिया अस्पताल में बीते छह दिनों में करीब 100 बच्चे इलाज के लिए पहुंचे हैं, वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बच्चा वार्ड में डेढ़ सौ से अधिक बच्चों का इलाज किया गया है। इनमें से कई बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भर्ती करना पड़ा।
अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते व्यवस्थाओं पर दबाव साफ नजर आ रहा है। बच्चा वार्ड में पर्याप्त संख्या में पलंग होने के बावजूद अचानक बढ़ी मरीजों की संख्या के कारण कई बच्चों को एक ही पलंग पर लिटाकर इलाज करना पड़ रहा है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है, खासकर गंभीर रोग से पीड़ित बच्चों के लिए यह स्थिति चिंताजनक है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के मौसम में साफ पानी पीना, ताजा और स्वच्छ भोजन करना, बाहर का खानपान कम करना और बच्चों का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी अस्पतालों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने और लोगों को जागरूक करने पर जोर दे रहा है, ताकि मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित किया जा सके।

अन्य ख़बरें

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न

Newsdesk

Newsdesk

4 दिनों से लापता डीजे संचालक का कुएं में मिला शव, सोने की बात कहकर निकला घर से

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading