जिला कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में कांग्रेस जिला समन्वय समिति की बैठक जिला अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान के नेतृत्व में बुधवार विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा, अनुशासन समिति गठन व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन पर सहमति बनी साथ ही रवि उपार्जन फसल बिक्री हेतु स्लॉट बुक कराए जाने एवं पंजीयन से वंचित किसानों के उपार्जन को समर्थन मूल्य पर क्रय कराए जाने की व्यवस्था कराए जाने की मांग को लेकर अपर कलेक्टर दिलीप पाण्डेय को सौंपा ज्ञापन
जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में जिले एवं कांग्रेस संगठन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिसमे अनुशासन समिति गठन करने के लिए तथा जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर भी चर्चा पर सहमति बनी। अगले माह मई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय में समन्वय समिति के समक्ष भाजपा के पूर्व पार्षद अंकित सोनी एवं भाजपा युवा नेता सर्वेश पांडेय ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने का आवेदन प्रस्तुत किया। जिसमे आवेदन स्वीकार करते हुए सदस्यता ग्रहण कराई गई।
समन्वय समिति की बैठक उपरांत रवि उपार्जन फसल विक्री हेतु स्लॉट बुक कराए जाने एवं पंजीयन से वंचित किसानों के उपार्जन को समर्थन मूल्य पर क्रय कराए जाने की व्यवस्था कराए जाने की मांग को लेकर अपर कलेक्टर को सौंपा।
जिसमे कहा हैं कि रवि उपार्जन वर्ष 2026-27 के समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु अनूपपुर जिले में बहुतायत किसानों का अभी तक ऑनलाइन पंजीयन नहीं हो पाया है जिन किसानों का पंजीयन हो गया है उनका स्लॉट बुक नहीं हो रहा है। पंजीयन एवं स्लॉट बुकिंग दोनों में ऑपरेटर द्वारा सर्वर की समस्या बताई जा रही है। किसानों के रवि उपार्जन खेत खलिहानों में असुरक्षित पड़ा हुआ है जिससे नुकसान होने की आशंका बना हुआ है। ब्लॉक कांग्रेस जैतहरी / अनूपपुर ने मांग की कि पंजीयन से वंचित किसानों का उपार्जन समर्थन मूल्य पर कराए जाने का व्यवस्था किया जाए एवं पंजीकृत किसानों के स्लॉट बुकिंग समय पर करवा कर उपार्जन की खरीदी समर्थन मूल्य पर कराए जानेकी बात कहीं।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान, विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, जिला पंचायत अध्यक्षा प्रीति रमेश सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश सिंह, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, कांग्रेस गौ संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ व्हीपीएस चौहान, जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री मनोज मिश्रा, सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ एहसान अली, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनारायण सिंह, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष एड. इस्तियाक अहमद, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष मार्को, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजन राठौर, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष राम बालक चौधरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद, जिला कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी धरमदास सहित अन्य उपस्थित रहें।


