उप संचालक खनिज प्रशासन बालाघाट के निर्देशन में दिनांक 29/04/26 को खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल, शुभम बाेपचे एवम् कोतवाली पुलिस बालाघाट द्वारा सयुक्त रूप से ग्राम कुम्हारी स्थित बैंनगंगा नदी में सुबह सुबह करीब 4 बजे के आसपास 2 ट्रैक्टर कि ट्रालीयों को रेत का अवैध उत्खनन करते हुए जप्त किया गया है।
वाहन के चालकों द्वारा खनिज एवम् पुलिस अमले को अपनी ओर नजदीक आता हुए देख नदी में ही उक्त दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को छोड़कर ट्रैक्टर के इंजन को लेकर भाग गए। फिर अन्य दूसरे गांव से ट्रैक्टर के इंजन की मदद से उक्त दोनों ट्रॉलियों को कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा बालाघाट के परिसर में लाकर खड़ा किया गया है। उक्त दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों में कोई चेचिस नंबर या ट्रॉली नंबर अंकित नहीं है। मौके पर कार्यवाही के दौरान कोई भी व्यक्ति द्वारा उक्त दोनों ट्रॉलियों का मालिकाना हक नहीं जताया गया ऐसी स्थिति में उक्त दोनों ट्रॉलियों को लावारिस हालत में जप्त किया गया है।
इस प्रकार उक्त दोनों ट्रैक्टर कि ट्रॉलियों पर नियमानुसार मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन परिवहन भंडारण का निवारण ) नियम 2022 के तहत अग्रिम कार्यवाही किया जायेगा।


