29.9 C
Jabalpur
May 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

15 वर्षीय हिना के हत्यारे को जल्द किया जाए गिरफ्तार ।।



मॉयल नगरी भरवेली से लगे हुए ग्राम हीरापुर में एक दिल को झक झोर देने वाली घटना
सामने आई है जहां पर वार्ड नंबर 5 निवासी नवी कक्षा की छात्रा हिना खान का शव घर के पास ही नाले की रेलिंग में लटकता हुआ पाया गया
बहुत ही गरीब परिवार से आने वाली हिना खान जिसके माता-पिता मजदूरी का कार्य करते हैं अपने माता-पिता की इकलौती संतान 15 वर्षीय हिना नवी कक्षा की छात्रा थी जिसको 26 से 27 तारीख की मध्य रात्रि करीबन 1.40 को बहला फुसलाकर घर से बुलाया गया और सुबह करीबन 5:30 बजे घर के पास ही लगे नाले की रेलिंग में हिना खान का शव फंदे से लटकते हुआ पाया गया, परिजनो से मिली जानकारी के मुताबिक और घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस घटना क्रम के कुछ बिंदुओं को देखा जाए तो
हिना खान को 2 युवक मोटर साइकिल पर बैठा कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं
और उसी सुबह हिना खान का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया आखिर ऐसा क्या हुआ है उस रात में जो की एक बड़ा रहस्य बना हुआ है पुलिस द्वारा हिना खान का मोबाइल भी उसके घर से ज़प्त कर लिया गया है इस दिल को झकझोर देने वाली घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर हीरापुर और भरवेली की जनता में आक्रोश देखा जा सकता है 29 अप्रैल को भरवेली और हीरापुर के लोगों ने थाने में जाकर के हिना खान के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने की मांग और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की की है जिससे कि ऐसी घटना की दोबारा पुर्नवृत्ति ना हो सके और पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके ।।

अन्य ख़बरें

बच्चों में बचपन से जागे परिवार और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव : विवेक शेंडे

Newsdesk

दोषियों पर कार्रवाई करने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

गोकलपुर आजाद नगर में महिला पर पथराव, हालत नाजुक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading