April 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नगर पालिका परिषद का नवाचार, प्रदीप जायसवाल के हस्ते गंदे पानी को स्वच्छ करने के सीवेज टी्रमेंट प्लांट की हुयी शुरूवात



दूषित पानी को भौतिक, रासायनिक और जैविक प्रकिया द्वारा साफ कर उसे क्रषि और औधोगिक उपयोग के योग्य बनाया जायेगा

वारासिवनी…… नगर के स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज नगर पालिका परिषद द्वारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप जायसवाल पूर्व केबिनेट मंत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे के द्वारा की गयी। नपा परिषद पिछले कयी साल से वारासिवनी को महानगरो की तर्ज पर सुविधा देने के लिये बडी बडी सौगाते प्रदान कर रही है। आज इसी श्रंखला मे वार्ड 12 मे शिव मंदिर के सामने के मैदान मे स्वच्छता अभियान के दिशा मे एक नये अध्याय की शुरूवात कर दी गयी है।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। उपस्थित अतिथियों ने भूमि पूजन कर परियोजना के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश भी जारी किये। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण से नगर की जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा गंदे पानी का वैज्ञानिक तरीके से उपचार किया जा सकेगा। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आसपास के जल स्रोतों की स्वच्छता भी सुनिश्चित होगी।
इस शुरूवात के संदर्भ मे प्रदीप जायसवाल ने मिडिया के सवालो पर कहा की नगर मे 5 करोड 50 लाख की राशी से वाटर टी्टमेंट प्लांट के तहत दूषित पानी को भौतिक, रासायनिक और जैविक प्रकिया द्वारा साफ कर उसे क्रषि और औधोगिक उपयोग के योग्य बनाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का कार्य किया जा रहा है। नगर मे जनसंख्या के बढते दबाव, ग्रामीण क्षेत्रो से नगरीय क्षेत्रो मे लोगो के आने से घरो की संख्या मे तेजी से इजाफा हो रहा है। इन घरो का या औधोगिक विषयो का गंदा पानी हमारे नगर के आमा तालाब, शंकर तालाब, चंदन नदी आदि मे जाने से इसका चैतरफा प्रभाव पडता है। अत इस वाटर टी्रमेंट प्लांट का निर्माण अब समय की मांग हो गया है। नपा परिषद नगर के गंदे पानी को यहा एकत्र कर प्लांट के माध्यम से शुद्व करने जा रही है।
एक सवाल पर गुडडा भैया ने यह भी कहा की बडी बडी मशीनो वाली इस कार्य योजना को 18 माह की समयसीमा मे पूर्ण करने के बाद आवश्यकता पडने पर इस शुद्व पानी को ऐथेनाल या अन्य औधोगिक इकाइयो को बेचकर नपा की आमदानी को बढाया जा सकता है। इसी तरह नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे ने कहा की इस प्लांट के निर्माण से नगर में स्वच्छता स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही ट्रीटेड पानी का उपयोग उद्यानों की सिंचाई एवं अन्य उपयोगी कार्यों में किया जा सकेगा। आज वाटर टी्टमेंट प्लांट की शुरूवात के पलो मे मुख्य अधिकारी सूर्यप्रकाश उके, उपयंत्री सुमीत मोटवानी, अंशिका चैहान, कार्यएंजेसी के अधिकारीगण, पार्षदगण सहित प्रमुख अधिकारी व उत्तर प्रदेश की कार्यएंजेसी के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित भी रहे।

अन्य ख़बरें

जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 8 अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई

Newsdesk

बरगी बांध में क्रूज डूबा,  4 शव मिले 11 लापता

Newsdesk

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों की कसेगी नकेल CMHO के निर्देश पर शुरू हुई सख्त कार्रवाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading