May 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रतिभाशाली विधार्थीयो के उत्क्रष्ट प्रदर्शन को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य के लिये प्रोत्साहित करने का है अवसर…..प्रदीप जायसवाल



क्षेत्र के लगभग आठ सौ मेधावी विद्वार्थीयो का नपा परिषद ने लेपटाप बेग और स्मार्ट वाच से किया सम्मान

वारासिवनी……नगर पालिका परिषद ने आज नगर के इंडोर स्टेडियम मे मेधावी छात्रो के सम्मान समारोह मे आज क्षेत्र के लगभग आठ सौ विधार्थीयो का लेपटाप बेग और स्मार्ट वाच से सम्मान किया। मुख्य अतिथी प्रदीप जायसवाल पूर्व मंत्री, नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल, सुश्री किरण शर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोर अमूले, प्रदीप शरणागत, चिरौजी पारधी सहित पार्षदगणो के हस्ते पुरस्कत होकर विधार्थीयो ने भी प्रसन्नता के साथ कहा की आज हमे गर्व महसूस हो रहा है और आत्मविश्वास मे बढोत्तरी महसूस कर रहे है।
शिक्षा सहित अन्य विषयो मे प्रतिस्पर्धा से प्रतिभाये आगे आती है…….
भव्य कार्यक्रम मे पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा की यह आयोजन हमारे प्रतिभाशाली विधार्थीयो के उत्क्रष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करने एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिये प्रोत्साहित करने का एक महत्तवपूर्ण अवसर है। क्षेत्र का सर्वागींण विकास किसी एक नेता या व्यक्ति के लिये संभव नही है। किंतू जब सामूहिक रूप से सभी सहभागीता करते है तो इस तरह के कार्यक्रम अपनी अमिट छाप छोड देते है। हम चाहते है की शिक्षा सहित खेलकूद आदि विषयो मे भी प्रतिस्पर्धा का माहौल निर्मित हो। जिससे प्रतिभाओ को आगे आने का अवसर मिल सके। हमने नयी पीढि के हिसाब से ही विभिन्न खेलो के लिये इंडोर स्टेडियम, स्वीमिंग पूल का निर्माण सहित अनेको सुविधाये प्रदान की है। आज बच्चो के कारण माता पिता को भी सम्मानित होने का अवसर उनके द्वारा दिये गये संस्कार व अनुशासन का पारितोषिक है।
मेहनत को जूनून बना दिया जाये तो सफलता स्वंय रास्ता बना देती है……
नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे ने कहा आज हमारे क्षेत्र के मेधावी विद्वार्थीयो ने साबित कर दिया है की जब मेहनत को जूनून बना दिया जाये तो सफलता स्वंय रास्ता बना देती है। नगरीय व ग्रामीण स्कूलो के बच्चो ने जो परिक्षा परिणाम मे 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये है। उन्हे देखकर प्रतित हो रहा है की हमारा क्षेत्र अब शिक्षा के विषय मे भी तेज गति से आगे बढ रहा है। आज नगर पालिका परिषद इन सभी बच्चो का सम्मान कर स्वंय को गौराविंत महसूस कर रही है।
सम्मानित होने वाले विद्वार्थीयो ने कहा हमारे लिये यह पल अविस्मरणीय है……
सम्मानित होने के बाद नरोडी के सुक्कुटोला स्कूल के मेधावी छात्रा हितेश्वरी राणा सहित अनेको विद्वार्थीयो ने अपनी प्रतिक्रिया मे कहा की उनकी सफलता मे जंहा शिक्षकगणो, माता पिता का सहयोग रहा है। वही आज सम्मान कर आगामी लक्ष्य को हासिल करने मे गुडडा भैया व नपा परिषद ने आज पुन नये सिरे से मेहनत करने का हौसला प्रदान किया है। यह सम्मान आने वाले समय मे अन्य विद्वार्थीयो के लिये भी प्रेरणा का कार्य करेगा। आज जो प्रसन्नता महसूस हो रही है, वह सही मे अविस्मरणीय है।
सफलता मे योगदान देने वाले शिक्षको का भी हुआ शाल श्रीफल से सम्मान…..
कार्यक्रम मे पहले कक्षा दसवी पश्चात कक्षा बारहवी के विद्वार्थीयो को नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलो के हिसाब से मंच पर बुलवाया गया। जिसमे सबसे पहले प्रशस्ति पत्र पश्चात शिक्षकगणो का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। साथ ही क्रमश उस स्कूल के सभी बच्चो को सामूहिक रूप से मंहगे उपहार प्रदान किये गये। इन पलो मे जब विद्वार्थीयो ने मंच से ही अपने अपने माता पिता को बुलवाकर सम्मान समारोह का हिस्सा बनाया। तब वह पल एक पारिवारीक वातावरण की तरह नजर आने लगे। पुरे माहौल मे लगभग आठ सौ विद्वार्थीयो को अपने अपने हाथो मे लैपटाप बेग और स्मार्ट वाच लेकर खुशिया जाहिर करने के द्रश्यो ने पुरे माहौल को खुशिंयो का नया अंदाज बना दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे इनका रहा योगदान…..
नपा परिषद के कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफलता प्रदान करने मे पार्षदगणो मे सर्वश्री मदन धार्मिक, मोनू लिमजे, प्रवीण डोंगरे, धर्मू जोशी, पवन धूर्वे, श्रीमती रितू खरे, श्रीमती ललिता ठाकरे, नपा के मुख्य अधिकारी सूर्यप्रकाश उके, उपयंत्री सुमीत मोटवानी, वंशिका चौहान के साथ सहयोगी के रूप मे सर्वश्री बालू जैवार, विनय सुराना, अनिरूद्व दुबे, अमित येरपूडे, जसंवत पटले, मनोज दांदरे, मोनू लिमजे आदि का योगदान सराहनीय रूप से देखा गया।

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 के लिए होटल, अस्पताल और बिल्डर एसोसिएशन आये आगे, फीडबैक देने पर ग्राहकों को मिलेगी बिल में 10 प्रतिशत की महाछूट

Newsdesk

हमसफर एक्सप्रेस में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, 2.58 लाख के जेवरातों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

Newsdesk

क्रूज हादसे में मृतकों की शांति हेतु सुंदरकांड पाठ, छात्राओं का सम्मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading