May 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विश्व योग दिवस की तैयारी प्रारंभ
सी टाइम्स न्यूज बालाघाट


         रोज करे योग नहीं होगा कभी रोग की थीम पर भारत के साथ पूरे विश्व में हर वर्ष 21 जून को योग दिवस एक साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है । जिसकी तैयारी जिले के आयुष विभाग के अंतर्गत संचालित सभी आयुष आरोग्य केंद्र में की जा रही है ।
      इसी योग दिवस को बहुत ही शानदार तरीके से मनाने हेतु आयुष आरोग्य केंद्र कायदी तहसीलj वारासिवनी में भी योगा की तैयारी रोज ग्रामीणों के साथ कई दिनों से की जा रही है । जिसके तहत जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर मिलिंद चौधरी के के मार्गदर्शन में , आयुष आरोग्य केंद्र कायदी के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आशीष घोड़ेश्वर कुशल नेतृत्व में 2 मई को योगा का विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसमें योग शिक्षकों द्वारा कई प्रकार योग अभ्यास करवाए ओर उससे होने वाले फायदे के बारे में बताया गया ।
       इस शिविर में योग को सिखाने में विशेष रूप से योग प्रशिक्षक पूजा दुबे, योग सहायक भूमेश्वरी मानेश्वर के साथ श्रीमती पुष्पा ठाकरे , श्रीमती करुणा घोड़ेश्वर का विशेष योगदान रहा । वही योग के प्रति ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया जहां उनकी भारी भीड़ उपस्थित रही ओर योग के इस विशेष शिविर को सफल बनाने में सोना योगदान दिया ।

अन्य ख़बरें

स्वच्छता के प्रति सजग नगर निगम, तड़के 6 बजे सड़कों पर उतरे अधिकारीगण सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Newsdesk

स्वच्छता के प्रति संजीदा निगम प्रशासन सड़क पर कचरा फेंकने वाले प्रतिष्ठान पर लगाया 10,000 का जुर्माना

Newsdesk

नर्मदा तट गौरीघाट 85 प्रतिशत भिक्षावृत्ति से हुआ मुक्त, नगर निगम के द्वारा लिया गया स्वच्छता का संकल्प

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading