24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

बरगी क्रूज हादसा अपडेट: 6 वर्षीय विराज सोनी और 5 वर्षीय श्री तमिल के शव बरामद, कामराज और 9 वर्षीय मयूरम अब भी लापता

मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम क्रूज हादसे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रेस्क्यू टीमों ने लापता लोगों की तलाश के दौरान 6 वर्षीय विराज सोनी और 5 वर्षीय श्री तमिल के शव बरामद कर लिए हैं। दोनों शवों को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

हादसे के बाद से अब भी कामराज और 9 वर्षीय मयूरम लापता बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश के लिए चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सर्च ऑपरेशन अब रविवार सुबह फिर से शुरू किया जाएगा।

रेस्क्यू अभियान में सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं। खराब मौसम, डैम की गहराई और जलाशय के बड़े क्षेत्रफल के कारण तलाश अभियान में लगातार चुनौतियां सामने आ रही हैं।

प्रशासन ने कहा है कि लापता लोगों की खोज के लिए सर्चिंग का दायरा बढ़ाया जाएगा और रविवार सुबह मौसम व दृश्यता बेहतर होते ही अभियान दोबारा शुरू किया जाएगा। हादसे के बाद से मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार तैनात हैं।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading