May 3, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

भूत बंगला ने 15वें दिन भी मचाया धमाल

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. ये फिल्म अब 150 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है. लेकिन उससे पहले, फिल्म ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. दरअसल इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने प्रभास की द राजा साहब को पीछे छोड़ते दिया है.चलिए यहां इसके 15वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े जानते हैं.
भूत बंगला ने रिलीज के दो हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज किया. लेकिन अब तीसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद अक्षय कुमार और वामिका गब्बी स्टारर इस फिल्म को नई रिलीद ‘एक दिनÓ और ‘राजा शिवाजीÓ से मुकाबला करना पड़ रहा है. बावजूद इसके भूत बंगला ने रिलीज के 15वें दिन यानी शुक्रवार को भी दमदार कमाई की. यहां तक कि इसके कलेक्शन में तेजी देखी गई.
कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक, भूत बंगला ने रिलीज के15वें दिन 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की. इसने दूसरे गुरुवार को हुई 4 करोड़ रुपये की कमाई से बेहतर परफॉर्म किया. इसी के साथ भारत में इसकी कुल कमाई अब 148.66 करोड़ रुपये हो गई है. जीएसटी सहित ग्रॉस टोटल 175.42 करोड़ रुपये हो गया है.
भूत बंगला अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच गई है. इसने प्रभास की फिल्म द राजा साहब को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है. बता दें की द राजा साब का लाइफटाइम कलेक्शन 146.04 करोड़ रुपये था. अब भूत बंगला का अगला टारगेट आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा (157.05 करोड़ रुपये) है.

 

अन्य ख़बरें

भविष्य की विरासत के लिए काम करना चाहती हूं : अनन्या पांडे

Newsdesk

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रितेश देशमुख की फिल्म ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई,

Newsdesk

मीका सिंह ने राज्यपाल कटारिया से की मुलाकात, नशा-विरोधी अभियान के लिए चंडीगढ़ में फ्री मेगा शो की घोषणा की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading