34.3 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*जिलाअध्यक्ष पद पर अमित शुक्ला निर्विरोध निर्वाचित।सौहार्दपूर्ण माहौल मे संपन्न हुआ निर्वाचन संगठन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प अतिथियों ने दी शुभकामनाएं और दिए महत्वपूर्ण संदेश

।*
अनूपपुर।राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला इकाई के अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया दिनांक 03 मई 2026, रविवार को बंकिम बिहार जमुना कालरी में दोपहर 1.00 बजे सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश मिश्रा के दिशा-निर्देशानुसार और सहायक निर्वाचन अधिकारी कैलाश पाण्डेय द्वारा पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमावली के अनुरूप संपादित की गई। निर्वाचन में उपस्थित समस्त सदस्यों की सर्वसम्मति से अमित शुक्ला को निर्विरोध जिला इकाई अनूपपुर का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
सहायक जिलानिर्वाचन अधिकारी कैलाश पाण्डेय ने बताया कि आपके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयो को प्राप्त करें तथा समाज और राष्ट्र सेवा मे आपकी भूमिका और अधिक सशक्त बने, मैं अपने जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश मिश्रा के द्वारा पूरी कार्यवाही सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करने के लिए धन्यवाद प्रेषित करता हूं।निर्वाचन उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित शुक्ला ने साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन के साथियों के विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। आज निर्वाचन के दौरान जिला इकाई अनूपपुर की कार्यकारिणी मे संरक्षक मंडल के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल,     जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा, समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिलाअध्यक्ष अंकित शुक्ला, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट एडवोकेट शारदा प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर संदीप द्विवेदी, चंदन केवट , शैलेंद्र द्विवेदी, धर्मेंद्र कान्त तिवारी, महासचिव श्रवण उपाध्याय,कोषाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, जिला संगठन मंत्री संतोष मिश्रा, जिला प्रवक्ता भगवान दास मिश्रा, जिला कार्यालय मंत्री बृजेश राठौर ,सह सचिव अधिक लाल यादव, अमित तिवारी निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन के पश्चात संभागीय संरक्षक मंडल के महासचिव अरुण ओटवानी  ने संगठन में अनुशासन बनाए रखने पर बल देते हुए कहा कि किसी भी समस्या का समाधान संवाद से संभव है । संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने विश्वास जताया  कि नई टीम पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा उनकी आवाज को बुलंद करने और संगठन को नहीं ऊंचाइयो तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला  ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी के साथ संगठन में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकार साथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। अमित शुक्ला को जिला इकाई अनूपपुर के जिलाअध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने एवं जिला इकाई के समस्त पदाधिकारीयो के चयन पर पर जिले एवं संभाग के राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहडोल संभागीय प्रभारी राजेश शुक्ला, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रदेश सह सचिव कमलेश मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं संभागीय संरक्षक मंडल अध्यक्ष कैलाश पांडे, संभागीय संरक्षक मंडल के महासचिव अरुण ओटवानी, संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, संभागीय उपाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा पुष्पराजगढ़ ब्लॉक के अध्यक्ष विपुल बरमैया विकासखंड अनूपपुर के ब्लॉक अध्यक्ष दिगम्बर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद मिश्रा, उपाध्यक्ष अजय नामदेव एवं दिनेश केवट, महासचिव संस्कार गौतम, कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, सचिव संतोष चौरसिया सहित कार्यकारिणी सदस्य शंभू दयाल कनौजिया, गुलाब रजक, कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत सेन, वारिष्ट उपाध्यक्ष  मोहम्मद गजल तथा उपाध्यक्ष पद पर दुर्गा यादव, संजीव पाण्डेय, सत्यप्राकश उपाध्याय और त्रिलोकी नाथ महासचिव बृजेश साहनी ,कोषाध्यक्ष रमाकान्त शुक्ला ,सहकोषाध्यक्ष शान्तनु मिश्रा, सह सचिव राहुल द्विवेदी, आमीन वारसी एवं संजय साहू ,ब्लॉक प्रवक्ता महेश मिश्रा, विधिप्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष आर सी मिश्रा विकासखंड कोतमा के कार्यकारी सदस्य प्रहलाद गुप्ता ,नीरज द्विवेदी,  जैतहरी के अध्यक्ष बद्रीनाथ तिवारी कार्यकारिणी मे संरक्षक मंडल के अध्यक्ष दयाशंकर राव ,वारिष्ट उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश तिवारी (मोन्टी)तथा उपाध्यक्ष पद पर राजेश चौधरी, मदन मोहन मिश्रा, आशीष तिवारी, महासचिव अजीत तिवारी,कोषाध्यक्ष विजय राठौर, सह सचिव हरिचरण उपाध्याय, सच्चिदानंद पांडे, पंकज पंजवानी, राजेश पटेल ब्लाक कार्यकारिणी के सदस्य  मोहम्मद नजीर,गिरीश राठौर, विनोद विन्धेश्वरी पांडेय, अमित शर्मा, नरेंद्र मिश्रा, पंकज तोमर, अनिल गुप्ता ,   गौरव दहिया, बृजेश जायसवाल, रमेश जायसवाल, राजेश सिंह, राजकुमार शुक्ला,  सुनील मिश्रा, प्रमोद तिवारी, अजय रस्तोगी, रामचरण मिश्रा, पुष्पेंद्र उरमालिया ,अनिल कुमार सोनी, राजकुमार यादव, अरुण त्रिपाठी, बबलू मिश्रा, चेतराम शर्मा, सुनील साहू, सुशील सोनी, पवन गौतम, मनोज जैन, अनिल राठौर, सूरज राठौर तथा राहुल कुशवाहा सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों  हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।

अन्य ख़बरें

बंगाल: दक्षिण 24 परगना में भारी मात्रा में हथियार बरामद, तृणमूल के दो नेता गिरफ्तार

Newsdesk

अंजुमन इस्लामिया स्कूल विवाद: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निजी पक्षों को जारी किया नोटिस

Newsdesk

जेल से निकलते ही सूरज पटेल फिर गिरफ्तार, जबलपुर पुलिस को थी तलाश, साथियों के अरमानों पर फिरा पानी, रिहा होने जुलूस और जश्न की थी तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading