32.5 C
Jabalpur
May 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जेडीए मार्केट, बड़ा पत्थर, रांझी जबलपुर में खोली गई शराब दुकान को अविलंब बंद किए जाने

पूर्व से ही बड़ा पत्थर क्षेत्र में एक शराब दुकान संचालित की जा रही है, जिसके कारण क्षेत्र में चारों ओर शराबी शराब पीते मिल जाते हैं, और गंदगी का आलम होता है, पाउच –डिस्पोजल के ढेर लगे रहते हैं, अनेकों बार उक्त शराब दुकान को बंद किए जाने की मांग उठती रही है,, परंतु आज तक ऐसा नहीं हो सका है, ऐसी स्थिति में  प्रशासन द्वारा जेडीए मार्केट बड़ा पत्थर, रांझी में एक और शराब की दुकान खोला जाना अव्यवस्था को जन्म दिया जाना है,, उक्त स्थान से 100 मीटर से कम दूरी में दुर्गा मंदिर तथा शिवजी का मंदिर स्थित है, इसी स्थान से रांझी क्षेत्र का ऐतिहासिक दुर्गा प्रतिमा एवं गणेश प्रतिमा चल समारोह निकाला जाता है, सामने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क है, जहां संविधान निर्माता की प्रतिमा लगाया जाना प्रस्तावित है, तथा शाम को बच्चे पार्क में खेलते हैं, महिला एवं बुजुर्ग भी बैठे थे, उक्त स्थान एक नई शराब दुकान खोले जाने के लिए उपयुक्त नहीं है, तथा आपके द्वारा जो वर्ष 2026– 27 के लिए गाइडलाइन जारी की गई है, उसमें भी उपरोक्त दुकान बड़ा पत्थर –2 के नाम से उल्लेखित है, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वर्तमान में संचालित स्थान से उक्त दुकान गांधी चौक के बीच अविवादित स्थल पर ही संचालित की जा सकती है ,ऐसे में जेडीए मार्केट बड़ा पत्थर में उक्त दुकान संचालित किया जाना नियम विरुध है, इसी तरह उक्त परिपत्र में स्पष्ट है, कि दो दुकानों के बीच 300 मीटर से अधिक की दूरी होना चाहिए, उक्त नियम का पालन भी नहीं किया जा रहा है,
अतः हमारी मांग है, कि दोनों दुकानों को बंद किया जाना चाहिए, तथा वर्तमान में गांधी चौक मानेगांव– मोहनिया से स्थानांतरित कर वर्तमान दुकान स्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर जेडीए मार्केट बड़ा पत्थर में खोली गई दुकान को  जनहित में तुरंत बंद किया जाए, तथा शासन द्वारा निर्धारित नीति 2026– 27 का पूर्णतः पालन किया जावे,

अन्य ख़बरें

78 उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी तेज: 17,145 किसानों से 93 हजार मीट्रिक टन से अधिक उपार्जन, 58.88 करोड़ का भुगतान

Newsdesk

आज से 108 एंबुलेंस सेवा हो सकती है ठप कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Newsdesk

बिना लाइफ जैकेट नाव संचालन पर प्रतिबंध, बरगी हादसे के बाद प्रशासन सख्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading