34.9 C
Jabalpur
May 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

निगमायुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी  द्वारा जनगणना कार्यों की समीक्षा


*जनगणना कार्यों में लाएं गति, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान_ निगमायुक्त*
जबलपुर । नगर निगम के आयुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी  राम प्रकाश अहिरवार ने आज जनगणना कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि राष्ट्र के विकास में जनगणना की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निगमायुक्त ने सभी संभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवंटित क्षेत्रों में जनगणना के प्रत्येक चरण को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करें।
बैठक में उन्होंने जोर दिया कि प्रगणकों द्वारा एकत्रित किया जा रहा डाटा पूरी तरह सटीक और त्रुटिहीन होना चाहिए, ताकि भविष्य की योजनाओं के लिए सही आंकड़े उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने  संभागीय अधिकारियों को स्वयं क्षेत्रों का भ्रमण करने और जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने कार्य को सुगम बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह भविष्य की जनकल्याणकारी नीतियों का आधार है। सभी अधिकारी इसे मिशन मोड में लें और टीम भावना के साथ कार्य को समय पर पूरा करें।

अन्य ख़बरें

नवनियुक्त जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने मुख्यमंत्री से की भेंट, जताया आभार

Newsdesk

काल वैशाखी ने बदला मौसम का मिजाज

Newsdesk

जन सुरक्षा सर्वोपरि: लाइफ जैकेट अनिवार्य, गौरीघाट पर सख्ती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading