May 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

काल वैशाखी ने बदला मौसम का मिजाज


जबलपुर। काल बैशाखी (नॉरवेस्टर) के असर से मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है और गर्मी के बीच राहत महसूस की जा रही है। इस मौसमी बदलाव के चलते रात के तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि काल बैशाखी का प्रभाव चौथे दिन भी बना रहेगा, जिससे दिनभर की तेज गर्मी के बाद दोपहर के बाद मौसम फिर करवट लेगा और तेज हवाओं, अंधड़ तथा बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है।
स्थानीय मौसम वेधशाला आनंद नगर से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। बीते दिन शाम को 3.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जिसके साथ इस गर्मी के मौसम में अब तक कुल 32.7 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। पिछले वर्ष इसी दिन की तुलना में यह स्थिति अलग है, जब न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस था और बारिश शून्य दर्ज की गई थी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान जिले के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं आंधी तथा बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की जरूरत है।

अन्य ख़बरें

नवनियुक्त जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने मुख्यमंत्री से की भेंट, जताया आभार

Newsdesk

जन सुरक्षा सर्वोपरि: लाइफ जैकेट अनिवार्य, गौरीघाट पर सख्ती

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया तिलवारा घाट और गौशाला का औचक निरीक्षण, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading