34.3 C
Jabalpur
May 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल की जीत पर जलेबी नहीं, झालमुड़ी ही चलेगी: जीतनराम मांझी



नई दिल्ली, 4 मई  पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनती दिख रही है। विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रदेश में लंबे शासन के बाद सत्ता से बेदखल होती नजर आ रही है।


कहने का मतलब है कि इस बार पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत से एनडीए के सहयोगी दलों में भी खुशी का माहौल है। इसी कड़ी में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने खुशी जताई है।

जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पश्चिम बंगाल की जीत पर जलेबी नहीं, झालमुड़ी ही चलेगी। आज झालमुड़ी का दिन है, जमकर झालमुड़ी खा रहा हूं, किसी को झाल लगे तो बुरा मत मानिएगा। बंगाल जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। ये जीत आपके मार्गदर्शन और गृहमंत्री अमित शाह के बेजोड़ मेहनत की जीत है। बंगाल के हर एनडीए कार्यकर्ता को जीत की विशेष शुभकामनाएं।”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी खुशी जताते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए बंगाल की जागरूक और राष्ट्रनिष्ठ जनता का हृदय से कोटि-कोटि अभिनंदन।”

बिहार भाजपा के दिग्गज नेता विजय कुमार सिन्हा ने भी पश्चिम बंगाल में पार्टी को मिली बढ़त पर खुशी जताई। उन्होंने लिखा, “जहां जन्मे थे श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वह गौरवशाली बंगाल आज फिर राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए बंगाल की जागरूक, राष्ट्रनिष्ठ एवं लोकतंत्र-प्रेमी देवतुल्य जनता का हृदय से कोटि-कोटि अभिनंदन। यह जनादेश विकास, सुशासन, सुरक्षा और समृद्ध बंगाल के निर्माण का सशक्त संदेश है।”

अन्य ख़बरें

पवन खेड़ा की मेरे परिवार पर की गई टिप्पणी का उल्टा असर हुआ: असम मुख्यमंत्री

Newsdesk

सत्ता तो छोड़िए, सीट तक नहीं बचा पाईं ममता बनर्जी, भवानीपुर में सुवेंदु ने दोहराया नंदीग्राम पार्ट-2

Newsdesk

बंगाल का ‘काला जादू’ हुआ फेल, जब पीएम मोदी ने दिखाया अपना ‘मैजिक’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading