नगर के नागरिक भाइयों बहनों , जिला कांग्रेस कमेटी बालाघाट , बालाघाट नगर पालिका परिषद कांग्रेस पार्षद दल के साथ बालाघाट विधानसभा की विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने सयुक्त रूप से शहर के देवी तालाब में श्रमदान सफाई अभियान किया गया।
इस अभियान का एकमात्र उद्देश्य तालाब की स्वच्छता,सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।
यह पहल शहर की धार्मिक,सांस्कृतिक धरोहर देवी तालाब को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम साबित हो रहा हैं,आप सभी भी इस मुहिम के साक्षी बने।


