May 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मंडी में किसान से अभद्रता पर बवाल, भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन


जबलपुर। कृषि उपज मंडी में किसान के साथ कथित अभद्रता का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने मंडी परिसर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने एसडीएम अभिषेक सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित व्यापारी का लाइसेंस निरस्त करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
किसान संघ के जिलाध्यक्ष रामदास पटेल ने बताया कि मंझोली तहसील के किसान शिवकुमार झारिया, राजकुमार पटेल और पवन 29 अप्रैल को गेहूं बेचने मंडी पहुंचे थे। आरोप है कि व्यापारी शिव शक्ति ट्रेडर्स ने पहले बोली लगाकर गेहूं खरीदा, लेकिन फड़ पर माल उतरवाने के बाद उसमें मिट्टी और कंकड़ होने का हवाला देकर खरीदने से इनकार कर दिया और किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद किसानों में आक्रोश फैल गया।
किसान संघ का आरोप है कि मंडी प्रशासन को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। संघ ने व्यापारी का लाइसेंस तत्काल निरस्त करने की मांग की है।
थाने में शिकायत नहीं लेने का आरोप
जिला मंत्री धनंजय पटेल ने आरोप लगाया कि पीड़ित किसान जब शिकायत लेकर विजयनगर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार किसान हित की बातें करती है, वहीं दूसरी ओर किसानों की शिकायत तक नहीं सुनी जा रही है।
आंदोलन की चेतावनी
किसान संघ के प्रांत उपाध्यक्ष मोहन तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में किसान संघ के पदाधिकारी और सैकड़ों किसान मौजूद रहे, जिन्होंने किसान सम्मान की रक्षा के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की।

अन्य ख़बरें

फ्लाईओवर से गिरा मटेरियल ‘स्लरी’ था, मूल स्ट्रक्चर का हिस्सा नहीं.

Newsdesk

5 राज्यों में कुल कितने मुस्लिम कैंडिडेट्स चुनाव जीते

Newsdesk

ED के रडार पर कोलकाता पुलिस का बड़ा अफसर, रातों-रात जारी हुआ लुकआउट नोटिस; खूंखार अपराधी से जुड़े हैं तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading