34.3 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

समझाईश से रोका गया बाल विवाह, पुष्पराजगढ़ में महिला बाल विकास एवं पुलिस टीम ने निभाई भूमिका


अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ के राजेन्द्रग्राम में सोमवार को एक संभावित बाल विवाह की सूचना पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम एवं पुलिस की मदद से परिजनों को समझाई दी जिसके बाद विवाह रुकवाया जा सका।
महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक मंजूषा शर्मा ने बताया कि कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में जिले में बाल विवाह की रोकथाम के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है। सोमवार को राजेंद्रग्राम क्षेत्र में सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, स्टॉफ एवं पुलिस बल के साथ संबंधित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराया। कम उम्र में विवाह के गंभीर परिणामों और कानूनी दंड के बारे में दी गई काउंसलिंग के बाद, परिवार ने अपनी सहमति देते हुए विवाह को तत्काल स्थगित कर दिया।
कलेक्टर हर्षल पंचोली ने पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले को निर्देशित किया है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों और समुदायों में सतत निगरानी रखें। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या नजदीकी शासकीय कार्यालय में सूचना देकर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं।

अन्य ख़बरें

बंगाल: दक्षिण 24 परगना में भारी मात्रा में हथियार बरामद, तृणमूल के दो नेता गिरफ्तार

Newsdesk

अंजुमन इस्लामिया स्कूल विवाद: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निजी पक्षों को जारी किया नोटिस

Newsdesk

जेल से निकलते ही सूरज पटेल फिर गिरफ्तार, जबलपुर पुलिस को थी तलाश, साथियों के अरमानों पर फिरा पानी, रिहा होने जुलूस और जश्न की थी तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading