32.6 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बंगाल में भाजपा नहीं देश की जीत, असम में अब विकास की गंगा बहेगी : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा



गुवाहाटी, 5 मई  असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी ने 126 सीटों वाली विधानसभा में 82 सीटें हासिल की है। असम में एक बार फिर भारी बहुमत के साथ हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने जा रही है।


मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस जीत का श्रेय असम की जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि अब राज्य में विकास की नई लहर आएगी। सीएम हिमंता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “यह बहुत बड़ी जीत हुई है। इसके लिए असम की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए हम बहुत आभारी हैं। अब आगे और विकास कार्य होगा। असम में विकास की गंगा बहेगी।”

बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत पर सरमा ने इसे ‘देश की जीत’ बताया। उन्होंने कहा, “पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत को सुरक्षित करने में भाजपा की जीत की बहुत ही बड़ी भूमिका होगी। मैंने कल भी बोला था और आज भी बोलूंगा कि भाजपा ने बंगाल नहीं जीता है, बल्कि देश ने बंगाल जीता है।”

आने वाली भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल के जवाब में सरमा ने कहा, “अभी समय दीजिए, जैसे-जैसे सरकार बनेगी, मैं इसकी जानकारी देता रहूंगा।”

बांग्लादेशी घुसपैठ पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा, “यह मुहिम चलते रहेगी। हमारे पहचान की लड़ाई चलते रहेगी।” बॉर्डर पर फेंसिंग को लेकर उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने पहले ही घोषणा कर दी है और जल्द ही काम शुरू होगा। कांग्रेस पर तंज कसते हुए हिमंता सरमा ने कहा, “कांग्रेस के आने की कोई संभावना नहीं है और उन्हें आना भी नहीं चाहिए।”

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर सरमा ने कहा, “अभी उन्हें बेल ही मिली है, केस से मुक्ति नहीं मिली है। उनके ऊपर केस चलता रहेगा।” हिमंता ने तंज कसते हुए आगे कहा कि चुनाव जीत के बाद हमने पेड़ा खाया। अब और बड़ा पेड़ा खाऊंगा तो सबको बुलाऊंगा।

चुनाव परिणामों के अनुसार, भाजपा ने 82 सीटें जीतीं, जबकि मुख्य विपक्षी कांग्रेस मात्र 19 सीटों पर सिमट गई। इसके अलावा बीओपीएफ और एजीपी को 10 सीटें प्राप्त हुई हैं।

अन्य ख़बरें

मणिपुर : नोनी जिले में घात लगाकर किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत

Newsdesk

मध्य प्रदेश : सीएम ने खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में बढ़ोतरी का स्वागत किया, कहा- किसानों को होगा फायदा

Newsdesk

असम यूसीसी बहस: गौरव गोगोई ने भाजपा की समानता के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading