*
*इसका उपयोग कर नागरिकगण स्वच्छता में करें सहयोग*
*आप सभी नागरिकों के सहयोग से जबलपुर बनेगा स्वच्छता में नंबर वन*
जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता अधोसंरचना में व्यापक सुधार किया गया है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के द्वारा शहर के सभी प्रमुख सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों का जीर्णोद्धार कर उन्हें आदर्श श्रेणी में उन्नत कर दिया गया है।
निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता के उच्चतम मानकों को स्थापित करने के उद्देश्य से इन शौचालयों में आधुनिक सुविधाएं, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, निरंतर जलापूर्ति और स्वच्छता का विशेष प्रबंध किया गया है। इन केंद्रों को न केवल क्रियाशील बनाया गया है, बल्कि इन्हें सौंदर्यपरक रूप से भी सुधारा गया है ताकि नागरिकों को असुविधा न हो।
*नागरिकों से विशेष अपील*
निगमायुक्त ने शहरवासियों से आह्वान किया है कि शासन द्वारा प्रदत्त इन सुविधाओं का उत्तरदायित्वपूर्ण उपयोग करें। उन्होंने कहा, जबलपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन स्थान पर प्रतिष्ठित करने के लिए जनभागीदारी अनिवार्य है। नागरिक सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग करें और परिसर में गंदगी न फैलाकर शहर को स्वच्छ रखने में अपना अमूल्य योगदान दें।


