May 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तालाब में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम*

*

उगली/सिवनी – उगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया में सोमवार शाम एक हृदय विदारक हादसे में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम लगभग 4 से 5 बजे के बीच गांव के दो बालक—अमित पंद्रे (8 वर्ष), पिता राकेश पंद्रे एवं संजीव अड़मे (8 वर्ष), पिता शिवचरण अड़मे—खेलते-खेलते गांव के तालाब के पास पहुंच गए। इसी दौरान एक बालक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा। साथी को डूबता देख दूसरा बालक उसे बचाने के प्रयास में तालाब में कूद गया, लेकिन दोनों ही गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और पानी में डूब गए।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद उगली थाना पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पहले अमित पंद्रे का शव बरामद किया गया, जबकि दूसरे बालक संजीव अड़मे की देर रात तक तलाश जारी रही। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात उसका शव भी तालाब से बाहर निकाल लिया गया।
पुलिस के अनुसार, जिस स्थान से शव बरामद किए गए वहां पानी की गहराई लगभग 10 से 12 फीट थी। एएसआई सुमेरचंद उइके ने बताया कि दोनों बच्चों की मौत गहरे पानी में डूबने से हुई है।
मंगलवार सुबह पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। उगली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाबों के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

अन्य ख़बरें

ओवरटेक कर रही बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत, बस पलटने से कई घायल

Newsdesk

जन सुरक्षा सर्वोपरि, आंधी-तूफान के खतरे को देखते हुए निगम मुस्तैद, होर्डिंग एजेंसियों को सख्त निर्देश

Newsdesk

बरगी हादसे के घायलों से वसूली पड़ी भारी
नोबल अस्पताल का लाइसेंस निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading