May 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रांझी क्षेत्र में यातायात अव्यवस्था को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उठाई आवाज

रांझी क्षेत्र के दर्शन तिराहे से बड़े पत्थर तक फैली यातायात अव्यवस्था, ऑटो चालकों की मनमानी तथा दुकानों के सामने अतिक्रमण के कारण आमजनता को हो रही भारी परेशानियों को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष वत्स शहर नगर कमेटी के महासचिव रविन्द्र कुशवाहा एवं जग्गू विश्वकर्मा अन्य पदाधिकारियों के साथ यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) सुश्री अंजना तिवारी जी से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।
मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए ASP महोदया ने तत्काल यातायात थाना घमापुर की प्रभारी (TI) श्रीमती शशि धुर्वे जी को आवश्यक निर्देश दिए।
निर्देश प्राप्त होते ही TI श्रीमती शशि धुर्वे ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया तथा दर्शन सिंह तिराहे पर उपस्थित आम जनों से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया गया।
निरीक्षण उपरांत TI महोदया ने आश्वासन दिया कि रांझी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने के लिए शीघ्र ही ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, जिससे आमजनता को राहत मिल सके।

अन्य ख़बरें

जीशान मंसूरी बने जागरूक खेल संघ के जिला सचिव

Newsdesk

तमिलनाडु और केरल के नतीजे भारतीय लोकतंत्र की ताकत दिखाते हैं: सदानंद चौधरी

Newsdesk

ओवरटेक कर रही बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत, बस पलटने से कई घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading