May 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार कल: समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, सरावगी बोले- उत्साहित हैं कार्यकर्ता



पटना, 6 मई । बिहार में गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। इसके अलावा, कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए के प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने यह जानकारी दी।


संजय सरावगी ने आईएएनएस को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के साक्षी बनेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत अनेक नेता कार्यक्रम में आएंगे। इस दौरान, एनडीए के नेता भी शामिल होंगे, जिनमें नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी भी शामिल हैं। बिहार एनडीए के सभी सांसद और राज्य से आने वाले केंद्रीय मंत्री भी हिस्सा लेंगे।



उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उनके स्वागत में सड़कों पर भी लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर एक बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है।



वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पिछले सप्ताह से ही मंत्रिमंडल का विस्तार संभावित था। गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत है। वे पश्चिम बंगाल और असम में जीत कर आएंगे। यह हम लोगों के लिए भी प्रसन्नता की बात है।



फिलहाल, पटना में कैबिनेट विस्तार की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पटना में शपथ ग्रहण समारोह के लिए जगह-जगह पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिनमें पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन के स्वागत संदेशों के साथ ‘विकसित भारत, विकसित बिहार’ का नारा लिखा है।



सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान ने मंत्रियों की सूची को अंतिम मंजूरी दे दी है, जिससे बिहार में कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ हो गया है।



इससे पहले, सम्राट चौधरी सोमवार को नई दिल्ली का अपना दौरा पूरा करने के बाद पटना लौट आए। दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने एनडीए के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई अहम बैठकें की थीं। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी।

अन्य ख़बरें

बसवराज बोम्मई ने की स्कूलों में हिजाब की अनुमति के फैसले की आलोचना, सिद्धारमैया सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप

Newsdesk

राजशाही से लोकतंत्र तक की उड़ान, ऐसे भारत में शामिल हुआ सिक्किम

Newsdesk

16 मई को शनि जन्मोत्सव और वट सावित्री व्रत, जानें शुभ-अशुभ समय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading