May 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ट्रांसफार्मरों के पास अतिक्रमण हटाने उतरा प्रशासन
विद्युत कंपनी का विशेष अभियान शुरू



जबलपुर। शहर में विद्युत हादसों की बढ़ती आशंकाओं को देखते हुए पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बुधवार से विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत ट्रांसफार्मरों, बिजली खंभों और हाई वोल्टेज लाइनों के आसपास किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
मुख्य अभियंता एस.के. गिरिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान में विद्युत विभाग के करीब 30 अधिकारी शामिल हैं। इनमें कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और कनिष्ठ यंत्री अलग-अलग टीमों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते भी संयुक्त रूप से सहयोग कर रहे हैं।
प्रशासन को इस संबंध में सोमवार को कलेक्टर द्वारा सख्त निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद शहर में तीन अलग-अलग टीमों का गठन कर अभियान शुरू किया गया। ये टीमें विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों के पास बने अतिक्रमणों को चिन्हित कर हटाने का काम कर रही हैं।
इन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई
अब तक शहर के करीब 70 स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है। कटंगी रोड स्थित 315 केवीए ट्रांसफार्मर के पास विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया और सुरक्षा के लिए तार लगाए गए।
इसके अलावा रामपुर चौक पर ट्रांसफार्मर की डीपी पर किए गए कब्जे को हटाया गया। अधारताल स्थित बिरसा मुंडा चौक के पास केशरी स्टोर्स के सामने ट्रांसफार्मर के नीचे बनी चाय की दुकान को भी हटाया गया। यहां अब सुरक्षा के मद्देनजर डीपी स्ट्रक्चर की फेसिंग का कार्य किया जा रहा है।
प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका को पूरी तरह समाप्त किया जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

अन्य ख़बरें

शनि जयंती पर नक्खी माई में महाशनि यज्ञ का आयोजन

Newsdesk

मोंटफोर्ट विद्यालय मण्डला का परीक्षाफल सराहनीय

Newsdesk

शहडोल –भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading