May 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जन सुरक्षा सर्वोपरि, आंधी-तूफान के खतरे को देखते हुए निगम मुस्तैद, होर्डिंग एजेंसियों को सख्त निर्देश



जबलपुर। नगर निगम प्रशासन शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है। शासन द्वारा जारी येलो अलर्ट और संभावित आंधी-तूफान की आशंका के मद्देनजर आज निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। निगमायुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर ने शहर की पंजीकृत होर्डिंग एजेंसियों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि व्यापार से पहले जन सुरक्षा उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
अपर आयुक्त श्रीमती सिंह ने सभी एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि वे अपने द्वारा स्थापित विज्ञापनों और लोहे के स्ट्रक्चर्स का तत्काल और नियमित तकनीकी निरीक्षण सुनिश्चित करें। पुराने या जर्जर हो चुके स्ट्रक्चर्स को समय रहते दुरुस्त करने या हटाने की हिदायत दी गई है ताकि तेज हवाओं के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
*सहयोगात्मक दृष्टिकोण*
बैठक में उपस्थित विज्ञापन एजेंसियों के संचालकों ने भी प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस सकारात्मक समन्वय से यह सुनिश्चित होगा कि शहर की सुंदरता और विज्ञापन के साथ-साथ राहगीरों की सुरक्षा में कोई चूक न हो।
हमारा उद्देश्य शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चैबंद रखना है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान होर्डिंग स्ट्रक्चर्स एक बड़ा जोखिम हो सकते हैं, इसलिए समय रहते इनका रखरखाव करना हर एजेंसी की नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी है।
बैठक में उपयंत्री अंकित चैधरी सहित शहर की प्रमुख एजेंसियों के प्रतिनिधि सुरेश असावा, राजदेव शर्मा, हर्षित खरे, उमेश विग, वीरेन्द्र पचैरी, मुन्ना पटेल, मोहित श्रीवास्तव और दिलीप चैधरी आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

स्वच्छता गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान करने महापौर-निगमायुक्त ने अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त के साथ की बैठक

Newsdesk

नागरिकों और शहर के तैराकों के लिए आज से चालू हुआ, भॅंवरताल का सर्वसुविधायुक्त स्वीमिंग पूल,

Newsdesk

जबलपुर को “फर्नीचर हब” बनाने की पहल: भटौली में क्लस्टर विकसित करने की मांग तेज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading