May 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शादी समारोह में लूट का खुलासा: परिचित निकला आरोपी, 818 ग्राम चांदी के जेवर बरामद


सिवनी- जिले के कांहीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फूटाताल के पास शादी समारोह के दौरान हुई लूट की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी कोई बाहरी नहीं बल्कि पीड़िता का परिचित ही निकला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दिनांक 28 मार्च 2025 की है, जब डूंडासिवनी चौक निवासी श्रीमती सुमंत्रा भावरे अपने मायके में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने कांहीवाड़ा आई थीं। देर रात शादी समारोह के दौरान वह घर के पीछे खेत की ओर शौच के लिए गईं, तभी पीछे से आए अज्ञात व्यक्ति ने उनका मुंह दबाकर गला पकड़ लिया और गले में पहना मंगलसूत्र छीन लिया। आरोपी ने उन्हें जमीन पर पटककर मारपीट की, जिससे उनके गले और गाल में चोट आई और खून भी बहने लगा। इसके बाद आरोपी ने कमर में पहनी चांदी की करदौना और पैरों की पायल भी छीनकर मौके से फरार हो गया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना कांहीवाड़ा में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के निर्देशन तथा एसडीओपी केवलारी आशीष भराड़े के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
तकनीकी साक्ष्यों और लगातार जांच के आधार पर पुलिस ने 5 मई 2026 को आरोपी संतोष उइके (40 वर्ष), निवासी ग्राम चिरचिरा, थाना अरी, जिला सिवनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके पास से लूट का सामान बरामद किया गया, जिसे उसने सिवनी स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में गिरवी रख दिया था।
बरामद सामग्री में शामिल:
545 ग्राम चांदी की करदौना (कीमत लगभग ₹1,10,000)
273 ग्राम चांदी की पायल (कीमत लगभग ₹55,000)
कुल मिलाकर करीब 818 ग्राम चांदी के जेवर, जिनकी कीमत लगभग ₹1.65 लाख आंकी गई है, पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष पन्द्रे, उप निरीक्षक अंकिता जैन, सहायक उप निरीक्षक जगमोहन अधिकार, देवेन्द्र जायसवाल (सायबर सेल) सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है।

अन्य ख़बरें

राजशाही से लोकतंत्र तक की उड़ान, ऐसे भारत में शामिल हुआ सिक्किम

Newsdesk

बाजार और स्कूल के बीच बना सामुदायिक शौचालय खंडहर में तब्दील, पंचायत की अनदेखी से ग्रामीण परेशान

Newsdesk

बनते ही उखड़ने लगी सड़क! पतली परत वाला निर्माण ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading