*
जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों पर शहर को अव्वल बनाने के संकल्प के साथ निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार द्वारा निरंतर मैदानी निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज निगमायुक्त श्री अहिरवार ने आग चैक स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन पहुंचकर स्वच्छता व्यवस्थाओं एवं कचरा प्रबंधन की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।
*सफाई मित्रों से संवाद और उत्साहवर्धन*
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री अहिरवार ने वहां तैनात समस्त फील्ड कर्मचारियों और सफाई मित्रों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और बेहतर कार्य निष्पादन के लिए उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और हमारे फील्ड कर्मचारी इस मुहिम के सबसे महत्वपूर्ण योद्धा हैं।
निगमायुकत ने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन पर कचरे के एकत्रीकरण और उसके वैज्ञानिक निष्पादन की प्रक्रिया की समीक्षा की। कचरा परिवहन में लगे वाहनों की स्थिति और उनके फेरों की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने निर्देश दिए कि शहर के किसी भी बिंदु पर कचरा जमा न रहे और जीरो वेस्ट की अवधारणा पर कार्य किया जाए।
निरीक्षण के पश्चात निगमायुक्त श्री अहिरवार ने विश्वास व्यक्त किया कि स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए शहर पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सक्रियता और जनभागीदारी से ही शहर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाया जा सकता है।


