मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गुरूवार 7 मई को दोपहर 1.15 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन होगा और 10 मिनट बाद 1.25 बजे हेलीकॉप्टर से मंडला जिला के खिन्हा रैयत स्थित हेलिपैड के लिए रवाना होंगे। वहां से कार द्वारा दोपहर 2 बजे जेवरा रिपटा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव जेवरा रिपटा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2.35 बजे खिन्हा रैयत स्थित हेलिपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव यहां कुछ देर रुकने के बाद दोपहर 3.10 बजे वायुयान द्वारा आंध्रप्रदेश के तिरूपति के लिए प्रस्थान करेंगे।


