May 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बैहर में जनगणना-2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य जारी



अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अर्पित गुप्ता के एचएलबी क्षेत्र में किया गया मकान सूचीकर
जनगणना-2027 के अंतर्गत बैहर नगर परिषद क्षेत्र में मकान सूचीकरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैहर श्री अर्पित गुप्ता के एचएलबी क्षेत्र में जनगणना दल द्वारा 07 मई को मकान सूचीकरण का कार्य संपादित किया गया। इस दौरान मकानों एवं परिवारों से संबंधित आवश्यक जानकारियों का संग्रहण कर अभिलेखों का अद्यतन किया गया।

नगर परिषद बैहर के जनगणना प्रभारी श्री गजेंद्र सिंह मेरावी के निर्देशन में यह कार्य किया गया। मकान सूचीकरण कार्य में सुपरवाइजर श्री प्रवीण परासर तथा प्रगणक श्री सुनील कुमार घरड़े एवं श्री दीपक खांडेकर ने सक्रिय सहभागिता निभाई। टीम द्वारा घर-घर पहुंचकर निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार जानकारी एकत्रित की गई।

अधिकारियों ने बताया कि जनगणना के अंतर्गत मकान सूचीकरण अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से क्षेत्र में निवासरत परिवारों, आवासीय स्थिति एवं अन्य मूलभूत जानकारियों का संकलन किया जाता है। यह जानकारी भविष्य में शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों की योजना बनाने में उपयोगी सिद्ध होती है।

जनगणना दल ने आमजन से अपील की है कि वे मकान सूचीकरण के दौरान प्रगणकों को सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना कार्य में सहयोग करें। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सूचीकरण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हो।

अन्य ख़बरें

परसवाड़ा में आयोग सदस्य भगत सिंह नेताम का भव्य स्वागत, बैठक

Newsdesk

बैहर में प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित नामांकन, साइकिल, छात्रवृत्ति एवं पुस्तक वितरण की प्रगति की हुई समीक्षा

Newsdesk

कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघिन-शावकों की मौत पर खुलासा, संक्रमित कुत्तों से जंगल पहुंचा वायरस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading