29.9 C
Jabalpur
May 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राजस्व वसूली अभियान वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 53 अधिकारियों कर्मचारियों को महापौर, अध्यक्ष, राजस्व प्रभारी और निगमायुक्त ने किया पुरूस्कृत

जबलपुर। नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान राजस्व वसूली अभियान में रिकॉर्ड सफलता हासिल करने वाले कर्मठ अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। नगर निगम के मानस भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, राजस्व प्रभारी डाॅं. सुभाष तिवारी और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने संयुक्त रूप से 53 उत्कृष्ट कर्मचारियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुरस्कृत किया। इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य विवेकराम सोनकर, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, अपर आयुक्त देवेन्द्र शाह, देवेन्द्र सिंह चैहान, सहायक आयुक्त अनंद मिश्रा, अधीक्षक इन्द्र कुमार वर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी मयंक चैरसिया आदि उपस्थित रहे।
*शानदार प्रदर्शन के लिए मिले विशेष उपहार*
महापौर श्री अन्नू एवं निगमायुक्त श्री अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अमले को उनके प्रदर्शन के आधार पर तीन श्रेणियों में सम्मानित किया गया। प्रथम श्रेणी में 5 अधिकारियों को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए आई-पैड देकर सम्मानित किया गया, द्वितीय श्रेणी में 16 कर्मचारियों को उनकी सक्रियता के लिए स्मार्ट वॉच प्रदान की गई एंव तृतीय श्रेणी में 32 अन्य उत्कृष्ट कर्मियों को वाटर बोतल भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में संभागीय अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक और करसंग्रहक शामिल रहे।
*अब स्वच्छता के मैदान में उतरने का आह्वान*
इस अवसर पर महापौर श्री अन्नू ने राजस्व अमले की पीठ थपथपाते हुए एक नया लक्ष्य भी निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह पूरी टीम ने फील्ड पर उतरकर राजस्व वसूली में सफलता के झंडे गाड़े हैं, ठीक उसी तरह अब स्वच्छता फीडबैक के लिए भी जन-जन तक पहुँचने की आवश्यकता है।
*कर्मचारियों में उत्साह का संचार*
नगर निगम द्वारा किए गए इस सम्मान से निगम कर्मचारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इस प्रकार के प्रोत्साहन से न केवल कार्यक्षमता बढ़ती है, बल्कि टीम में प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक भावना भी पैदा होती है, जिसका सीधा लाभ शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को मिलता है।

अन्य ख़बरें

सोशल मीड‍िया पर वायरल ‘एमईए प्रवक्‍ता’ का वीड‍ियो फर्जी, पीआईबी फैक्ट चेक ने किया खंडन

Newsdesk

आई.पी.एस. स्कूल तथा यूसीमास उमरिया के बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उमरिया कलेक्टर ने सम्मानित किया

Newsdesk

वाटर कूलर का पानी यात्री प्रतीक्षालय में बहने से लोग परेशान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading