शहडोल 7 मई 2026-भीषण गर्मी को देखते हुए निराश्रित गौवंश एवं मूक जीवों के लिए जल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अटल कामधेनु गौसेवा संस्थान द्वारा “हर घर नाद अभियान” निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के 4 स्थानों पंजाब डेरी एंड स्वीट्स, सूर्या होटल, रुचिर श्रीवास्तव एवं गोल्डी के सहयोग से के स्क्वायर मॉल के पीछे, गुरुनानक चौक, एमआर सिटी परिसर एवं कल्याणपुर क्षेत्र में नाद स्थापित किए गए, ताकि भीषण गर्मी में निराश्रित गौवंश एवं पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके।
संस्थान के सदस्यों ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि ज्येष्ठ माह की प्रचण्ड गर्मी में ऐसे बेजुबान जीवों के बारे में भी सोचें, जो अपनी प्यास स्वयं नहीं बुझा सकते। घरों के बाहर एक छोटा सा पानी का बर्तन रखना भी किसी जीव के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।
अटल कामधेनु गौसेवा संस्थान ने लोगों से इस सेवा अभियान में सहभागी बनने की अपील की है। संस्थान द्वारा बताया गया कि इच्छुक नागरिक नाद व्यवस्था एवं सेवा कार्य के लिए संस्था से संपर्क कर सकते हैं।


