32.6 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में “वॉश ऑन व्हील” प्रशिक्षण आयोजित


डिंडौरी सी टाइम्स ।  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिण्डौरी दिव्यांशु चौधरी की अध्यक्षता में “वॉश ऑन व्हील” प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही।
प्रशिक्षण के दौरान स्वच्छता साथी के माध्यम से गांवों में स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में जानकारी दी गई। इसमें पानी की टंकियों की साफ-सफाई, नल मरम्मत एवं सफाई, संस्थागत शौचालयों की स्वच्छता तथा गांवों में पेयजल की गुणवत्ता जांच के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इसके साथ ही जल परीक्षण की प्रक्रिया एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सावधानियों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा संबंधित कर्मचारियों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना रहा।

——————————————–

अन्य ख़बरें

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में सराहनीय योगदान पर कलेक्टर को मिला प्रशंसा पत्र

Newsdesk

उड़द एवं मूंग फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

Newsdesk

जनसुनवाई में अनाथ बच्चों को मिला सहारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading