*
*महापौर, निगमाध्यक्ष, एम.आई.सी. सदस्य, पार्षद और निगमायुक्त ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 से अधिक केटेगरी में स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान*
*होटलों, अस्पतालों, स्कूलों, संस्थानों, वार्डो, ब्रांड एम्बेस्डरों और सफाई संरक्षकों को मंच पर बुलाकर किया गया सम्मानित*
जबलपुर। संस्कारधानी को स्वच्छता के शिखर पर ले जाने के संकल्प के साथ नगर निगम जबलपुर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत स्वच्छता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में शहर को साफ-सुथरा बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पार्षदों, सफाई मित्रों, संस्थानों और ब्रांड एंबेस्डर को सम्मानित किया गया।
*सम्मान से बढ़ाया स्वच्छता प्रहरियों का मान*
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती रजनी कैलाश साहू, डाॅं. सुभाष तिवारी, विवेकराम सोनकर, दामोदर सोनी, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, पार्षद कमलेश अग्रवाल, श्याम कनौजिया, श्रीमती डिम्पल टाॅक, पूर्व एम.आई.सी. सदस्य मनप्रीत सिंह आनंद, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चैहान, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा आदि की उपस्थिति में 10 से अधिक श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए।
*इनको मिला सम्मान*
स्वच्छ वार्ड के अंतर्गत सुभाष चन्द्र बनर्जी वार्ड के पार्षद श्याम कनौजिया को प्रथम, स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड के पार्षद श्रीमती लवलीन आनंद को द्वितीय, एवं नरसिंह वार्ड पार्षद श्रीमती डिम्पल टाॅक को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ, उरूय स्तरीय राजनीतिक नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन वार्ड पार्षद कमलेश अग्रवाल को प्रथम, एम.आई.सी. सदस्य राम सोनकर को द्वितीय, एवं नेताप्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, सफाई मित्र में संभाग 15 के श्रीमती आरती हीरा, सुशीला दयाराम को प्रथम, मुख्यालय विशेष दल जोडन आत्मज उदेश और राजेश आत्मज हीरालाल को द्वितीय, एवं संभाग 5 के श्रीमती बुज्जी चैधरी, येवसुवा जेम्स को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, स्कूलों के अंतर्गत नचिकेता हायर सेकेंडरी स्कूल नेपियर टाउन को प्राथम, सत्यप्रकाश हायर सेकेंडरी स्कूल, पोलीपाथर फाॅरेस्ट कैंपस को द्वितीय एवं स्माॅल वंडर हायर सेकेंडरी स्कूल, बल्देवबाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, होटलों में विजन महल, विलहरी को प्रथम, नर्मदा जैक्सन सिविल लाइन को द्वितीय एवं शॅान एलिजी, तिलवारा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, स्वच्छता चैंपियन में सुश्री शैल्वी धुसिया को प्रथम, सुश्री पूजा सिंह को द्वितीय, एवं श्री हसनैन बेग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, ब्रांड एम्बेस्डर में माउंटेन मैन अंकित सेन को प्रथम, बाल अभिनय में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त श्रेया खंडेलवाल को द्वितीय एवं बाल कलाकार अराध्या तिवारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, स्व सहायक समूह में रोटी दर्पण बैंक, प्रिंसी जैन को प्रथम, उज्जवला अन्नपूर्णा संस्थान अलका सेन को द्वितीय एवं श्री धरा फाउंडेशन अभिषेक श्रीवास्तव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, एन.जी.ओ. में कर्मठ संस्था, श्रीमती बलविंदर प्रधान को प्रथम, कदम संस्था के पदाधिकारियों को द्वितीय, एवं कल्याणायु विकास समिति श्री चेतन जैन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ वही बी.डब्लू.जी. के अंतर्गत होटल गुलजार को प्रथम, ज्ञानगंगा इंटरनेशनल स्कूल को द्वितीय एवं होटल समदड़िया इन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
*थ्री आर ऑन व्हील, अब घर बैठे करें पुराने सामान का दान*
*स्वच्छता प्रहरी सेवा एक कॉल पर होगा कचरे का समाधान*
सम्मान समारोह के उपरांत महापौर ने स्वच्छता प्रहरी सेवा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए स्वच्छता प्रहरी मोबाइल एक्शन टीम का गठन किया गया है। अब शहर का कोई भी नागरिक हेल्पलाइन नंबर 7024250070 पर कॉल करके स्वच्छता संबंधी समस्या दर्ज करा सकता है। टीम तत्काल मौके पर पहुँचकर सफाई सुनिश्चित करेगी।
*एक कदम स्वच्छता की ओर, महापौर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ*
समारोह के दौरान महापौर और निगमायुक्त ने संयुक्त रूप से कहा कि जबलपुर को नंबर-1 बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। थ्री आर ऑन व्हील और स्वच्छता प्रहरी जैसी योजनाएं न केवल शहर को सुंदर बनाएंगी, बल्कि जनता जनार्दन और प्रशासन के बीच की दूरी को भी कम करेंगी। कार्यक्रम के अंत में महापौर श्री अन्नू ने उपस्थित सभी जनसमूहों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।


