36.5 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

टोरेंट पावर का सराहनीय कदम प्रभावित ग्रामीणों के लिए सामुदायिक सुलभ कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन


अनूपपुर। क्षेत्रीय विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए टोरेंट पावर कंपनी द्वारा अनूपपुर जिले में स्थापित होने जा रहे पावर प्लांट क्षेत्र के स्थानीय प्रभावित किसानों एवं ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशाल सामुदायिक सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस संबंध में रक्सा एवं कोलमी ग्राम पंचायतों में अलग-अलग स्थानों पर विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कंपनी की ओर से सलाहकार सुधाकर पांडेय, महाप्रबंधक  एस.के. मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक ओ.पी. नैनवाल, अपर महाप्रबंधक धीरज सिंह चौहान एवं आकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कंपनी प्रबंधन एवं ग्रामीणजनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
इस अवसर पर गांववासी चक्रधर मिश्रा, अमोल सिंह, पूर्व सरपंच प्रीतम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे। साथ ही कंपनी के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही।
ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त विशाल सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया गया है। यह सामुदायिक सुलभ कॉम्प्लेक्स कंपनी की बाउंड्री के बाहर बनाया जा रहा है, जिससे गांव के महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।
सामुदायिक सुलभ कॉम्प्लेक्स बनने से ग्रामीणों को खुले में शौच से मुक्ति मिलेगी तथा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को विशेष रूप से सुरक्षित एवं सम्मानजनक सुविधा प्राप्त होगी। इसके साथ ही गांव का वातावरण अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनेगा।
ग्रामीणों ने कंपनी की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं गांव के विकास और स्वच्छता अभियान को नई दिशा प्रदान करेंगी। ग्रामीणों ने इसे कंपनी और गांव के बीच विश्वास एवं बेहतर संबंधों की मजबूत कड़ी बताया।
टोरेंट पावर प्रोजेक्ट रक्सा-कोलमी के महाप्रबंधक  सुशील कांत मिश्रा ने बताया कि कंपनी क्षेत्रीय विकास, स्वच्छता एवं ग्रामीण हितों को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी सामाजिक कार्य निरंतर जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य “ग्रामीणों के लिए, ग्रामीणों द्वारा” की भावना के साथ कराया जा रहा है, जो सामुदायिक विकास और ग्रामीण उत्थान की दिशा में प्रेरणादायक पहल साबित होगा।

अन्य ख़बरें

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में सराहनीय योगदान पर कलेक्टर को मिला प्रशंसा पत्र

Newsdesk

उड़द एवं मूंग फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

Newsdesk

जनसुनवाई में अनाथ बच्चों को मिला सहारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading