जिले में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 7 मई 2026 को खनिज अमले द्वारा तहसील बालाघाट क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया गया। कार्रवाई के दौरान प्रकाश लिल्हारे पिता राधेश्याम लिल्हारे, निवासी गायखुरी द्वारा रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर पॉलिटेक्निक तिराहा के पास से ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया गया।
उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि जप्त वाहन के विरुद्ध मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


