33.2 C
Jabalpur
May 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक


तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम में होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण


डिंडौरी सी टाइम्स । डिंडौरी में होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार जिला इकाई डिंडोरी होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों के लिए 04 मई 2026 से 09 मई 2026 तक बेसिक एवं एडवांस तैराकी, आपदा उपकरण संचालन तथा डीआरसी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी बाढ़ एवं जल आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जवानों की क्षमता एवं दक्षता का विकास करना रहा।
        प्रशिक्षण प्रभारी नरेश कुमार साहू, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड डिंडोरी तथा सहायक प्रभारी एवं प्रशिक्षक शिवराज पंद्रे, प्लाटून कमांडर होमगार्ड डिंडोरी द्वारा जवानों को तैराकी एवं जल बचाव संबंधी विभिन्न गतिविधियों का गहन अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को किसी भी जल आपात स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित बचाव कार्य करने के लिए आवश्यक तकनीकों की जानकारी दी गई।
         सहायक प्रशिक्षण प्रभारी श्री शिवराज पंद्रे ने जवानों को बाढ़ आपदा संकट एवं उससे निपटने की रणनीतियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके बाद जवानों को स्थानीय डेम    घाट ले जाकर व्यायाम, तैराकी के महत्व तथा नदी एवं जलाशय संबंधी सुरक्षा नियमों से अवगत कराया गया।
      प्रशिक्षण के दौरान जवानों को पानी में सुरक्षित तरीके से प्रवेश करना, तैराकी की विभिन्न विधियां, ब्रीदिंग इन-आउट तकनीक, बोट हैंडलिंग, पतवार एवं चप्पू से बोट संचालन का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। साथ ही संचालन के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की भी जानकारी दी गई।
        जवानों को डीप डाइविंग सेट फिक्स करना, गहरे पानी में प्रवेश करना तथा पानी के भीतर से विक्टिम को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास भी कराया गया। इसके अतिरिक्त बोट के विभिन्न हिस्सों एवं पुर्जों की जानकारी, बोट तैयार करने की प्रक्रिया, ओबीएम माउंट एवं डिस्माउंट, सामान्य तकनीकी अवरोधों के निराकरण, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, फुट पंप एवं अन्य रेस्क्यू सामग्रियों के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
      प्रशिक्षण के दौरान रेस्क्यू सामग्री को वाहन में लोड एवं अनलोड करने तथा बोट तैयार करने का सामूहिक अभ्यास कराकर जवानों को आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के लिए तैयार किया गया।

———————————

अन्य ख़बरें

मां ने दो बेटियों के साथ नहर में लगाई छलांग, बचाने की कोशिश में पति समेत चारों की मौत

Newsdesk

तमिलनाडु में रविवार को सीएम पद की शपथ लेंगे विजय, चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में होगा समारोह

Newsdesk

कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण के लिए है पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading