29.8 C
Jabalpur
May 10, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बंगाल में सबको न्याय मिलेगा और देश का मजबूत राज्य होगा: रामदास आठवले



मुंबई, 9 मई । पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि मुझे लगता है कि सुवेंदु अधिकारी पहले ममता बनर्जी के साथ थे, लेकिन 2020 में वह भाजपा में शामिल हो गए। उनके नेतृत्व में बंगाल चुनाव लड़ा गया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने वहां करीब 207 सीटें जीतीं। ममता बनर्जी की पकड़ कमजोर हुई है, और उन्होंने बंगाल को आर्थिक रूप से बर्बाद कर दिया है। वह बंगाल में ‘गुंडाराज’ का कल्चर लाईं। इस वजह से लोगों ने वोटिंग के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने जनादेश के बाद भी इस्तीफा नहीं दिया। पहले ऐसा कभी नहीं हुई। तमिलनाडु में एमके स्टालिन ने इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने कहा कि बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने का पीएम मोदी का सपना है। सबको न्याय देने के लिए वहां अच्छा काम होगा। बंगाल देश का मजबूत राज्य होगा।

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि मराठी मुद्दे पर ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाइक ने कहा कि मुंबई में रहने वाले सभी रिक्शा ड्राइवरों को भी मराठी सीखनी चाहिए। यह उनका स्टैंड है, लेकिन इसमें किसी तरह की जबरदस्ती की बात नहीं है। सरकार की तरफ से यह आइडिया है कि मराठी महाराष्ट्र की राज्य भाषा है और जिन लोगों की राज्य भाषा हिंदी, तेलुगु, तमिल, बंगाली, भोजपुरी, वगैरह है, उन्हें भी मराठी सीखने की कोशिश करनी चाहिए। आज हाजी अराफात शेख ने भी टैक्सी और रिक्शा ड्राइवरों को मराठी सिखाने की पहल की है। यह एक बहुत ही पॉजिटिव कदम है।

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी की ओर से गिरफ्तार किए जाने पर रामदास आठवले ने कहा कि ईडी और सीबीआई असल में सबूतों के आधार पर काम करती हैं। जब उन्हें इनपुट या सबूत मिलते हैं तो ईडी के अधिकारी रेड करते हैं और गिरफ्तारियां की जाती हैं। चाहे वह मंत्री हो, विधायक हो, या सांसद हो, कानून सबसे ऊपर है, इसलिए मुझे लगता है कि अगर किसी मंत्री को गिरफ्तार किया गया है तो उसके पीछे कोई कानूनी आधार या काफी सबूत जरूर रहे होंगे, इसीलिए ईडी ने कार्रवाई की है और गिरफ्तारी की है।

अन्य ख़बरें

तमिलनाडुः विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे राहुल गांधी

Newsdesk

मध्य प्रदेश में एमएसपी पर गेहूं की खरीद 23 मई तक जारी रहेगी: राज्य सरकार

Newsdesk

राजस्थान: कोटा अस्पताल में हुई मौतों की जांच तेज, 24 दवाओं पर प्रतिबंध

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading