37.5 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

जबलपुर में कोरोना मामलों की संख्या 109 के पार

आईसीएमआर लैब और मेडिकल कॉलेज सागर से कल मंगलवार की रात मिली 165 सेम्पल की रिपोर्ट्स में तीन व्यक्तियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है । तीनों के सेम्पल सागर मेडिकल कॉलेज परीक्षण हेतु भेजे गये थे । ये तीनों एक ही परिवार के हैं और ओमती क्षेत्र के अंतर्गत हितकारिणी महिला महाविद्यालय के सामने स्थित राशिद मस्जिद के समीप रहने वाले हैं ।

इनमें अब्दुल बाकी खान उम्र 56 बर्ष, श्रीमती नाज खान उम्र 50 बर्ष और शाहबाज मोहम्मद खान उम्र 25 बर्ष शामिल हैं । तीनों पूर्व में संक्रमित पाये गये बंटी खान के सम्पर्क में आने वालों में हैं और होम क्वारेन्टीन में थे । इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 109 हो गई है ।

मंगलवार की रात प्राप्त हुई 165 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में सागर मेडिकल कॉलेज की 91 और आईसीएमआर लैब की 74 सेम्पल की रिपोर्ट्स शामिल है । आईसीएमआर से मिली सभी 74 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स निगेटिव हैं ।

सोर्स: कलेक्टर जबलपुर

अन्य ख़बरें

मणिपुर : नोनी जिले में घात लगाकर किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत

Newsdesk

मध्य प्रदेश : सीएम ने खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में बढ़ोतरी का स्वागत किया, कहा- किसानों को होगा फायदा

Newsdesk

असम यूसीसी बहस: गौरव गोगोई ने भाजपा की समानता के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading