35.1 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
हेल्थ एंड साइंस

पोषण युक्त आहार से एनीमिया पर वार, हेल्थ एक्सपर्ट से जानें किन चीजों का सेवन फायदेमंद

नई दिल्ली, 10 मई । एनीमिया आजकल आम समस्या बनती जा रही है, खासकर महिलाओं और बच्चों में। थकान, कमजोरी, चिड़चिड़ापन, ध्यान केंद्रित न कर पाना और चेहरे का रंग फीका पड़ना, ये सभी लक्षण आयरन और विटामिन की कमी के कारण होते हैं। सही और पोषण युक्त आहार अपनाकर एनीमिया पर आसानी से नियंत्रण पाया जा सकता है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अनुसार, नियमित रूप से संतुलित और पौष्टिक आहार लेने से शरीर में आयरन, विटामिन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी नहीं होती। इससे न सिर्फ एनीमिया से बचाव होता है, बल्कि पूरे परिवार की सेहत भी बेहतर रहती है।

एनएचएम का कहना है कि एनीमिया से बचाव का सबसे सस्ता और प्रभावी तरीका है- संतुलित आहार। बाजार के सप्लीमेंट्स की बजाय प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में प्राथमिकता दें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि खाने में विविधता रखें और मौसमी फल-सब्जियों का इस्तेमाल करें। महिलाओं, गर्भवती माताओं और बढ़ते बच्चों को खास ध्यान देने की जरूरत है।

अब सवाल है कि एनीमिया से बचने के लिए क्या खाएं? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अपनी रोज की थाली में हरी सब्जियों, प्रोटीन युक्त आहार, फल, दूध, पनीर और ड्राई फ्रूट्स जैसी पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करें-

हरी सब्जियां:- पालक, सरसों का साग, मेथी, बथुआ आदि आयरन से भरपूर होती हैं। इन्हें नियमित रूप से खाने से खून की कमी दूर होती है। इन्हें हल्का पकाकर या सलाद के रूप में लिया जा सकता है।

प्रोटीन युक्त आहार:- दालें, सोयाबीन आदि शरीर को एनर्जी देते हैं और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं। शाकाहारी लोग दाल-चावल के साथ छोले या राजमा भी खा सकते हैं।

फल: – केला, खजूर, पपीता, संतरा और अनार जैसे फल विटामिन सी और आयरन से भरपूर होते हैं। विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है, इसलिए फल और सब्जियों को साथ में खाना फायदेमंद है।

नट्स और बीज:- अलसी के बीज, कद्दू के बीज और अखरोट मैग्नीशियम और अन्य मिनरल्स प्रदान करते हैं। मुट्ठी भर नट्स रोजाना सेहत के लिए बहुत अच्छे हैं।

दुग्ध उत्पाद:- दूध, दही और पनीर कैल्शियम और प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। ये हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।

अन्य ख़बरें

मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए 13 मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत

Newsdesk

बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप जारी, मार्च से अब तक 631 मासूमों की मौत

Newsdesk

विश्व नेत्रदान दिवस : मौत के बाद भी जिंदा रहती हैं आंखें, किसी की अंधेरी दुनिया में ला सकता है उजाला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading