32.5 C
Jabalpur
May 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बसपा ने आरती चौधरी हत्याकांड सहित जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक को दिया

ज्ञापन* जबलपुर दिनांक- 12/5/2026 – घमापुर थाना अंतर्गत आरती चौधरी की निर्मम हत्या, पनागर, भेड़ाघाट, सहपूरा, सिहोरा, पाटन सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग पर आये दिन होने वाले अन्याय अत्याचार, जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं में नाकाम पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस अधीक्षक जबलपुर को आज बहुजन समाज पार्टी जबलपुर जिला अध्यक्ष एडवोकेट लखन अहिरवार के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा पीड़ितों के साथ  पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराते हुए सभी मामलों में संज्ञान लेने व आरती चौधरी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर इस मामले में अन्य शामिल लोगों पर भी कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया, बसपा नेताओं ने बताया कि चार दिन पूर्व घरों में झाड़ू पोछा का काम कर अपना जीवन यापन करने वाली आरती चौधरी की हत्या कर दी गई, उसके मृत्य शरीर को देखकर ही लग रहा था कि पहले उसके साथ मारपीट,जोर जबरदस्ती की गई और फिर उसकी हत्या कर शरीर को पंखे से लटका दिया गया, इस तरह की एक घटना शहपुरा थाने में 2 वर्ष पूर्व हुई थी जिसके आरोपी आज भी पुलिस नहीं पकड़ पाई है, पनागर में अनुसूचित वर्ग के लोगों के घरों में पथराव होने के बाद पुलिस ने पीड़ितों पर भी मुकदमा दर्ज कर दिया, पीड़ितों को ही थाने में बंद कर पैसों की मांग की गई, भेड़ाघाट थाना अंतर्गत बुजुर्ग जीवन अहिरवार को सरपंच सहित अन्य लोगों की शिकायत पर रोज प्रताड़ित किया जा रहा है मुकदमा वापस लेने दबाव बनाने के लिए आए दिन बाहरी गुंडे बदमाश धमकी दे रहे हैं लेकिन पुलिस कोई एक्सन नहीं ले रही है, पाटन के पत्रकार अजय अहिरवार को भी वहां के धन्नासेठों द्वारा जान से मारने की धमकियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं में कार्यवाही नहीं होने पर बसपा नेताओं ने चिंता व्यक्त करते हुए, पुलिस अधीक्षक से आपराधिक तत्वों पर कठोर कार्यवाही करने, थानों में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के मामलों में तत्परता से कार्यवाही कराने, गरीबों से उनके मामलों में पैसा लूटने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही के निर्देश जारी करने की मांग की इस मौके पर बसपा जिला अध्यक्ष लखन अहिरवार, पूर्व पार्षद शरण चौधरी, दिनेश कुशवाहा, सुरजीत चौधरी, सुधा सिंह, रामराज राम, लक्ष्मण चौधरी, मुन्ना सतनामी, राकेश समुन्द्र, शिव प्रकाश, विजय भौरेल, भोले शंकर, महेंद्र चौधरी, शेखर चौधरी, सिकंदर अली, राम सेवक बिरहा,छोटे लाल, मुकेश सूर्यवंशी, दिलीप चौधरी, राजमनी साकेत, जानकी प्रसाद,गेंदलाल अहिरवार,विजय बसकार, सचिन कुमार, सतपाल, कृष्णा चौधरी,सरोज चौधरी, ईशांत लोखंडे, सरमन चौधरी,मुकेश चौधरी, मिलिंद लोखंडे,सीमा चौधरी, अनीता चौधरी, सहित बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित पीड़ित उपस्थित हुए…… *भवदीय* लखन अहिरवार जिला अध्यक्ष बसपा जबलपुर… 🙏 माननीय सम्पादक महोदय से सूचना प्रकाशित करने का अनुरोध है 🙏

अन्य ख़बरें

नपा परिषद के जनता दरबार मे पूर्व मंत्री और नपा अध्यक्ष ने जनता की छोटी बडी सभी तरह की समस्याओ का किया समाधान

Newsdesk

ब्यौहारी मंडलम को मिला नया नेतृत्व विनय पर कांग्रेस का भरोसा

Newsdesk

प्रधानमंत्री के आह्वान पर लग्जरी कार छोड़ इलेक्ट्रिक स्कूटी से मंत्रालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading