31.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सेवा, साधना और सत्संग के साथ मनाया श्री श्री का जन्मोत्सव
रक्तदान-महादान के साथ होगा रक्तदान शिविर


बालाघाट।
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संस्थापक पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का उद्देश्य हिंसामुक्त और तनावमुक्त समाज का निर्माण करना है। लोगों को सुखी, स्वस्थ और आनंदमय जीवन जीने की कला सिखाने वाले गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का जन्मोत्सव 13 मई को सेवा, साधना और सत्संग के साथ मनाया जाएगा।

आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक सूरजीतसिंह ठाकुर एवं जिला समन्वयक श्रीमती रीतू मोहारे ने बताया कि वर्तमान में बालाघाट में लोगों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने हेतु हैप्पीनेस प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है, जिसमें योग, प्राणायाम, ध्यान एवं विश्वविख्यात सुदर्शन क्रिया सिखाई जा रही है। वहीं सहज समाधि ध्यान योग शिविर में ध्यान की विशेष तकनीकें सिखाई गईं।

इसी क्रम में 13 मई मंगलवार को गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का जन्मोत्सव सेवा, साधना एवं सत्संग के रूप में मनाया जाएगा। प्रातः 7 बजे से जिला भाजपा कार्यालय, बालाघाट में विश्वविख्यात सुदर्शन क्रिया, योग एवं प्राणायाम का आयोजन होगा।

इसके पश्चात सुबह 9 बजे से जिला भाजपा कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग स्वयंसेवकों सहित अन्य नागरिकों द्वारा रक्तदान किया जाएगा।

साथ ही सुबह 11 बजे से जिला चिकित्सालय, बालाघाट में नारायण सेवा के अंतर्गत मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए भोजन वितरण किया जाएगा। इसी अवसर पर आमजन हेतु प्याऊ का शुभारंभ एवं उद्घाटन भी किया जाएगा।

शाम को भाजपा कार्यालय के बाजू में स्थित अटल गार्डन में भव्य म्यूजिकल इवेंट एवं सत्संग कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में भजन, संगीत एवं ध्यान का आयोजन किया जाएगा। बैंगलुरु से पहुंचे प्रशिक्षक एवं सुमधुर गायक अभिषेक सिंह द्वारा विशेष भजन प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी।

साथ ही बालाघाट में समय-समय पर आयोजित इंट्यूशन कोर्स के प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा इंट्यूशन प्रोसेस से जागृत उनकी अंतःप्रज्ञा के अनेक रोचक डेमो एवं प्रतिभाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा।

कार्यक्रम में समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों एवं रक्तदान करने वाले व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा। तत्पश्चात महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील प्रशिक्षक विकास सोनेकर, पीके सिंह, डॉ. सुनीता ठाकरे, मानक नागेश्वर, करण बिसेन, कुमुद राहंगडाले, गीता रंगलानी, श्रीमती सुशीला बोरीकर, रीतू मोहारे, डॉ. हेमंत राहंगडाले सहित अन्य सदस्यों द्वारा की गई है।

न्यूज़ जारीकर्ता:
विकास सोनेकर, पीके सिंह।

अन्य ख़बरें

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, देशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की

Newsdesk

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

सेवा से संकल्प अभियान में बालाघाट नगर पालिका ने दिया जनसेवा का संदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading