40.5 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुराने लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या सरेआम चाकुओं से हमला, मेडिकल में तोड़ा दम

जबलपुर। शहर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाही नाका इलाके में मंगलवार को पुराने लेनदेन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर हुए चाकू हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आयुष साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसका रोहन पटेल और आयुष श्रीपाल से पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को शाही नाका क्षेत्र में तीनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपियों ने अचानक चाकू निकालकर आयुष साहू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने युवक पर कई वार किए, जिनमें जांघ पर लगा गहरा घाव जानलेवा साबित हुआ। हमले के बाद युवक खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके।
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।

अन्य ख़बरें

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में सराहनीय योगदान पर कलेक्टर को मिला प्रशंसा पत्र

Newsdesk

उड़द एवं मूंग फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

Newsdesk

जनसुनवाई में अनाथ बच्चों को मिला सहारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading