32.5 C
Jabalpur
May 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नपा परिषद के जनता दरबार मे पूर्व मंत्री और नपा अध्यक्ष ने जनता की छोटी बडी सभी तरह की समस्याओ का किया समाधान



शिकायतो मे बैठकीय बाजार टीम ज्यादा वसूल रही टेक्स, अधिवक्ता संघ की गटटू लगाने की मांग हुयी पुरी
वारासिवनी…..नगर पालिका परिषद मे आज जनता दरबार के तीसरे एपीसोड मे पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे के साथ अधिकारीयो की टीम ने जनमानस की छोटी से छोटी और बडी से बडी समस्याओ का त्वरित मे समाधान कर प्रार्थीयो के चेहरो पर मुस्कान लाने का कार्य किया।
जनता दरबार के प्रारंभिक पलो मे ही सबसे पहले अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संदीप नगपुरे, अभिषेक शुक्ला,पुष्पेन्द्र कलिहारी, अजय डहाके, मिलिंद नगपुरे आदि ने अधिवक्ता कक्ष के सामने लगभग 25 सौ स्केवर फिट जगह पर गटटू लगाने की मांग सामने रखी। जिसे स्वीक्रत करते हुये प्रक्रिया मे लेकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। साथ ही गर्मी के मौसम मे प्याउ की मांग पर त्वरित मे इस मांग की पूर्ति करते हुये प्याउ की स्थापना कर दी गयी।
आज सबसे ज्यादा शिकायत रेत की परेशानी को लेकर सामने आयी। शासकीय कार्य सहित विभिन्न निर्माण कार्यो के ठेकेदारो ने रेत नही मिलने की समस्या से पुरा कार्य प्रभावित होने की दुहाई दी। जिस पर नपा की टीम को तत्काल जिलाधीश, जिला खनिज अधिकारी के समक्ष इस विषय को बडे बडे निर्माण कार्यो के वर्क आर्डर के साथ रखने का निर्णय सुनाया गया।
इसी तरह नगर के मछली मटन मार्केट से बैठकीय बाजार वसूली टीम के द्वारा ज्यादा राशी लेने व लोकल के वाहनो से राशी वसूलने की शिकायत सामने आयी। साथ ही वार्ड तीन मे बाली देशपांडे, समीर बिसेन, केलू दूल्हानी, दीपक जैन आदि के घर के पीछे की नाली की समस्या का समाधान भी किया गया। जिसमे आज ही जेसीबी से नाली के पास की झाडियो को काटकर नाली की स्थ्तिी को देखकर उसने निर्माण के निर्देश प्रदान किये गये।
विशेष यह भी रहा की वार्ड नौ मे किशोर बंसोडकर की नाली की समस्या की शिकायत के साथ वार्ड तीन, वार्ड ग्यारह मे अन्य नाली के विषय पर नियमानूसार निर्णय लिये गये। वहीं दादाबाडी के सामने से सेटं्रल बैंक तक सडक किनारे के गिटटी नूमा सडक को रिपेयर करने के आदेश संबधित कार्य एंजेसी को प्रदान किये गये। प्रधानमंत्री आवास सहित जनता की मूलभूत समस्याओ के समाधान के साथ कौशल्या कटरे को बिजली कनेक्शन की, राईस मिल संचालन के लिये विजय खंडेलवाल सहित अन्य निवासीयो को आवास निर्माण की एनओसी प्रदान की गयी।
आज जनता दरबार मे पार्षदो मे प्रवीण डोंगरे, मोनू लिमजे, पवन धूर्वे, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधी मनोज दांदरे, धर्मू जोशी, पूर्व नपा अध्यक्ष आलोक खरे, लोकेश ठाकरे, अमित येरपूडे, उपंयत्री सुमीत मोटवानी, उपयंत्री वंशिका चैहान आदि सक्रिय भी नजर आये।

अन्य ख़बरें

ब्यौहारी मंडलम को मिला नया नेतृत्व विनय पर कांग्रेस का भरोसा

Newsdesk

प्रधानमंत्री के आह्वान पर लग्जरी कार छोड़ इलेक्ट्रिक स्कूटी से मंत्रालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

Newsdesk

आउटसोर्स कर्मियों की बेहतर कैरियर प्लानिंग पर ध्यान दें : एमडी सुनील तिवारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading