37.5 C
Jabalpur
May 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

समदड़िया होटल इन और समदड़िया माॅल में फीडबैक देने वाले ग्राहकों को मिलेगी बिल में 15 प्रतिशत की महाछूट


जनभागीदारी से जबलपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में बनायेंगे नम्बर 1 – निगमायुक्त*
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में जनभागीदारी करने लगातार सभीवर्गो के लोग आगे आकर कर रहे हैं साकारात्मक सहयोग*

जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लक्ष्यों को प्राप्त करने और शहर को स्वच्छता के शिखर पर पहुँचाने के उद्देश्य से आज निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार द्वारा आज आयुक्त कार्यालय में समदड़िया इन और समदड़िया माॅल के संचालक अजीत समदड़िया एवं कुबेर समदड़िया से चर्चा की और अनुरोध किया कि शहर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाने की दिशा में भागीदारी करें और अधिक से अधिक लोगों से फीडबैक फार्म भरवाएॅं। जिसपर श्री समदड़िया ने बताया कि आज से समदड़िया इन और समदड़िया माॅल में जो भी ग्राहक आयेगें और स्वच्छता फीडबैक देगें उन्हें बिल में 15 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
गौरतलब है कि महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा लगातार सभी वर्गो से संवाद किया जा रहा है और शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 में नम्बर 1 बनाने की दिशा में जनभागीदारी करने एवं साकारात्मक फीडबैक देने अपील की जा रही है, जिसके अंतर्गत शहर के सभी वर्गो के लोग आगे आकर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

अन्य ख़बरें

असम विधानसभा में 25 मई को यूसीसी विधेयक किया जाएगा पेश : मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा

Newsdesk

हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बीरेन वैष्णव गुजरात के लोकायुक्त नियुक्त, लोकभवन में ली शपथ

Newsdesk

राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन
राष्‍ट्रीय कैडेट कोर के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading