21.7 C
Jabalpur
October 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भौतिकी विभाग की छात्रा ने बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव, टीआईएफआर कार्यक्रम के लिए चयनित

  अमरकंटक । इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के भौतिकी विभाग की एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा सुश्री रितिसना रानी साहू का चयन प्रतिष्ठित Tata Institute of Fundamental Research (टीआईएफआर) द्वारा संचालित विज्ञान विदुषी–भौतिकी (VV2026-Physics) कार्यक्रम के लिए हुआ है।  सुश्री साहू का चयन उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक योग्यता और विभाग की शिक्षण व अनुसंधान में निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाता है।
भौतिकी विभाग के समस्त शिक्षकों और विश्वविद्यालय परिवार ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो शिव कुमार मिश्र ने बताया कि  विभाग ने अल्प समय में ही शैक्षणिक उपलब्धियों के माध्यम से मजबूत पहचान बनाई है। पिछले वर्ष विभाग के दो एमएससी छात्र सूरज एन एवं सुश्री भूमि वर्मा को क्रमशः पोलैंड और मलेशिया में डॉक्टरेट अध्ययन का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही, हर वर्ष विभाग के कई छात्र Indian Institutes of Technology (आईआईटी), National Institutes of Technology (एनआईटी) तथा Department of Atomic Energy (डीएई) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त कर रहे हैं। पिछले वर्ष की MSC टॉपर रही (2023-2025) छात्रा सुश्री प्रियंका पटेल का चयन NIT रायपुर में PHD के लिए चयन हुआ है।इस तरह की उपलब्धियो से विश्वविद्यालय के नवीन छात्र छात्राओं के लिए उत्साह वर्धन का कार्य करता है।

अन्य ख़बरें

आरडीवीवी के कुलसचिव का तबादला, गुना भेजे गए

Newsdesk

13 आरोपी बरी होने के बाद खुला रास्ता, शिकायतकर्ता ने भी बदला रुख

Newsdesk

644.85 करोड़ की मंजूरी के बाद हाईकोर्ट सख्त, कहा- अब कागजों से बाहर निकालें न्यायिक भवनों के प्रोजेक्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading