शहडोल 13 मई 226- जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय ने जानकारी दी है कि प्रकृति को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उददेश्य से जन अभियान परिषद के नवांकुर समिति, मातृ शक्ति महिला मंडल बुढ़ार के सदस्यो द्वारा ग्राम पंचायत जरवाही में पौधो की नर्सरी तैयार की जा रही है। नर्सरी में आम, आँवला,मुनगा, अमरूद सहित अन्य पौधों की प्रजाति शामिल है। तैयार पौधो को आगामी वर्षाऋतु में प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से पौधरोपण किया जाएगा।


